सोनभद्र

बेइंतहा बिजली कटौती पर आईपीएफ ने ऊर्जा मंत्री को किया ट्वीट

सरकारी दावे के विरुद्ध सलखन में हो रही बिजली कटौती
सोनभद्र। सोनभद्र जनपद के ग्रामीण इलाकों में सरकारी दावों के विपरीत हो रही बिजली कटौती पर आज ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने ऊर्जा मंत्री ए के शर्मा को ट्वीट किया। आईपीएफ के जिला प्रवक्ता महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सरकारी दावा ग्रामीण क्षेत्र में 18 घंटे बिजली देने का है। लेकिन सलखन और उसके आसपास के इलाके में मात्र 8 घंटे बिजली दी जा रही है। यह बिजली भी मात्र रात में ही दी जा रही है। इस भीषण गर्मी में पूरे दिन बिजली न रहने से आम आदमी और किसानों का जीवन बेहद संकटग्रस्त हो गया है। इस संबंध में बार-बार अनुरोध करने के बावजूद कोई ध्यान नहीं दिया गया। अब इसे सरकार के संज्ञान में लाया गया है और मांग की गई है कि बेइंतहा हो रही बिजली कटौती पर रोक लगाई जाए और सरकारी दावे के अनुरूप बिजली दी जाए।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान