सोनभद्र

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

बीजपुर(विनोद गुप्त)

थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्रामसभा महरिकला निवासी शिवप्रसाद को पुलिस ने शनिवार की सुबह बंकामोड़ से पर्बतवा जाने वाले तिराहे से गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पुलिस के अनुसार बीजपुर थाने में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 61/23 धारा 376, (2)(n) भादवि एक्ट में वांछित आरोपी की पुलिस को तलाश थी कि पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर निरीक्षक अपराध अशोक कुमार यादव मय हमराह
का0 शनिदेव वर्मा, अभिषेक कुमार,म0का0 रिया यादव वांछित आरोपी की तलाश में गश्त कर रहे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की शिवप्रसाद कहीं भागने की फिराक में है। तत्काल सूचना पर सक्रिय पुलिस ने बंका मोड़ से पर्बतवा जाने वाले तिराहे से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवप्रसाद पुत्र शंकर विश्वकर्मा उम्र 28 वर्ष निवासी महरिकला बताया। पुलिस ने बिधिक कार्रवाई के बाद सम्बन्धित न्यायालय के लिए चालान कर दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान