सोनभद्र

ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित

दुद्धी, सोनभद्र। प्राथमिक विद्यालय कर्री पर आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतिम दिवस शिविर में सक्रिय रूप से खेल, कला, संगीत, क्राफ्ट, निपुण लक्ष्य संबंधित गतिविधियों में प्रतिभाग करने के लिए छात्रों को खंड शिक्षा अधिकारी दुद्धी महेंद्र मौर्या और ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी सौरभ गंगवार के निर्देशानुसार विकास खंड दुद्धी के झारोकला न्याय पंचायत के प्राथमिक विद्यालय कर्री पर आयोजित शिविर में कर्री के साथ साथ अन्य विद्यालय से 5 से 13 वर्ष के 69 बच्चों ने नियमित रूप से उपस्थित हो कर विभिन्न कौशलों का विकास किया। ग्रीष्मकालीन शिविर का उद्देश्य बच्चों के रुचि को इस प्रकार प्रोत्साहित करना जिनसे उनमें रचनात्मकता का सृजन हो। साथ ही उनमें व्याप्त प्रतिभाओं को उभारना भी है।
शिविर के दौरान बच्चों द्वारा कराई गई क्रॉफ्ट, पोस्टर, पेन्टिंग, लीफ आर्ट, ओरेगामी और विभिन्न गतिविधियों की प्रदर्शनी लगाई गई थी। जिसका अवलोकन अतिथियों एवं अभिभावकों द्वारा किया गया। ग्राम प्रधान त्रिभुवन यादव एवं एसएमसी अध्यक्ष बेचु सिंह ने बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रशंसा की । ग्राम प्रधान द्वारा बच्चों के रुझान एवं उत्साह को देखते हुए आर्थिक सहयोग प्रदान किया।
प्राथमिक विद्यालय कर्री के प्रधानाध्यापक रमेश कुमार ने बताया कि आकांक्षी जनपद परिषदीय विद्यालय में ग्रीष्मकालीन शिविर की प्रशासनिक पहल सराहनीय है। साथ ही ग्रीष्मकालीन शिविर की सफलता के लिए दुद्धी ब्लॉक के बीईओ महेंद्र मौर्या, एआरपी श्रवण, संतोष सिंह, मनोज जायसवाल, अखिलेश सिंह सर, ऋषि नारायन और विद्यालय के स्टॉफ नित्यानंद, रामकली, सरिता यादव एवं रसोईयां के प्रति आभार प्रकट किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान