सोनभद्र

टेम्पू-बाइक की भिड़ंत में वृद्ध की मौत

नातिन से मिलने जा रहे नाना की हसरत रह गई अधूरी

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत विंढमगंज-कोन मार्ग के बीच जंगल में टैम्पो बाइक की जोरदार टक्कर में एक वृद्ध की मौत हो गई। शनिवार की सुबह करीब नौ बजे हीरालाल 68 पुत्र राघव निवासी सलैयाडीह अपने घर से पत्नी और पोती को लेकर नेरूइयादामर टेम्पू से जा रहे थे। विंढमगंज-कोन के बीच जंगल में टैम्पो बाइक में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। दो बाइक सवार के साथ एक टैम्पो सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पीएचसी विंढमगंज लेकर जाया गया। जहाँ टैम्पो सवार वृद्ध हीरालाल की गंभीर हालत को देखते हुए सीएचसी दुद्धी रिफर कर दिया गया। घायल वृद्ध की इलाज के दौरान दुद्धी अस्पताल में मौत हो गई। चिकित्सकों ने मृत की सूचना मेमो के जरिये पुलिस को दे दिया है।

नातिन से मिलने जा रहे थे हीरालाल

क्षेत्र के सलैयाडीह निवासी हीरालाल के पांच पुत्र व एक पुत्री है जिसकी शादी निरूईयादामर किये थे। उस लड़की के लड़की यानि हीरालाल की नातिन की शादी झारखंड में हुई थी। नातिन के नैहर आने की सूचना पर हीरालाल अपनी धर्मपत्नी और एक पोती के साथ उससे भेंट-मुलाकात करने जा रहे थे। मौत की सूचना के बाद हीरालाल की लड़की व नातिन की पागलों जैसी हालत हो गई है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान