सोनभद्र

डाला ब्रिज संख्या 382 आरओबी में दरार आने के कार भारी वाहनों के आवागमन पर लगा रोक

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) वाराणसी शक्तिनगर मार्ग पर डाला स्थित निर्मित ब्रिज संख्या 382 आरओबी में दरार आने के कारण शनिवार से भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगा दी गयी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग पर डाला वैष्णो मंदिर के समीप पुल संख्या 382 ROB में दरार की सुचना से निर्माण कंपनी सकते में आ गई है जिसके मरम्मत कार्य के लिए शनिवार को भारी वाहनों के आवागमन के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया है। इस बाबत रेलवे के सहायक मंडल अभियंता ने जिलाधिकारी सोनभद्र एवं पुलि अधीक्षक सोनभद्र को पत्र लिखकर सहयोग की मांग की है। पत्र के द्वारा बताया गया है कि शनिवार को पुल में आई दरार को ठीक करने का कार्य किया जाना है ऐसे में सुरक्षा एवं रक्षा के दृष्टि से सहयोग अपेक्षित है। गौरतलब है कि वाराणसी शक्तिनगर मुख्यमार्ग बग्घानाला से डाला वैष्णो मंदिर तक डेंजर जोन में तब्दील हो गया है जहां अब तक दर्जनों लोग असमय काल के गाल में समा चुके है। वही इस मार्ग पर लगातार ओवरलोड वाहनो का आवागमन होता है, साथ ही पुल भी वनवे है । अचानक से पुल में आई दरार से जहां सवाल खड़ा होना लाजिमी है कि आखिर किस प्रकार से ऐसी लापरवाही हुई कि पुल में दरार आ गई है जो जांच का विषय है। बताते चलें कि अभी दो तीन दिन पूर्व ही बिहार नवनिर्मित पुल भरभरा कर धराशाई हो गया था जिसको सभी ने देखा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान