सोनभद्र

आलम स्मृति सम्मान वरिष्ठ साहित्यकार चंद्रकांत द्विवेदी को

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

सोन साहित्य संगम ने स्मृति शेष मुनीर बख्श आलम की पुण्यतिथि पर की घोषणा

आलम साहब की पुण्यतिथि 10 जून पर उनकी स्मृति में संस्था प्रत्येक वर्ष देती है एक साहित्यकार को यह सम्मान

सोंनभद्र। जनपद सोंनभद्र के महान शायर स्मृति शेष मुनीर बख्श आलम की पुण्यतिथि पर सोन साहित्य संगम सोंनभद्र द्वारा प्रति वर्ष साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले किसी एक साहित्यकार कवि को दिया जाने वाला “आलम स्मृति साहित्य गौरव सम्मान” इस वर्ष जनपद सोंनभद्र के अति वरिष्ठ वयोवृद्ध साहित्यकार कवि शायर चंद्रकांत द्विवेदी को दिए जाने का निर्णय संस्था की चयन समिति द्वारा लिया गया है। संस्था द्वारा यह सम्मान चयनित साहित्यकार के घर पर जाकर दिया जाता हैं जिसमे संस्था के पदाधिकारी संस्था द्वारा दिया जाने वाला सम्मान पत्र, अंगवस्त्रम आदि देकर चयनित साहित्यकार का विधिवत सम्मान करते हैं। संस्था सोन साहित्य संगम के संयोजक राकेश शरण मिश्र ने उक्त निर्णय की सूचना देते हुए बताया है कि बहुत जल्द संस्था के पदाधिकारी संस्था के निदेशक मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी के नेतृत्व में सीमेंट निगम के पूर्व वरिष्ठ लेखाधिकारी, कवि एवं साहित्यकार चंद्रकांत द्विवेदी के आवास पर जाकर उनका अभिनंदन कर यह सम्मान भेंट करेंगे ।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान