सोनभद्र

संदिग्ध हालत में कुएं में गिरकर महिला की मौत

(फोटो कैप्सन- दुद्धी के धनौरा गांव पिपराही टोला में घर के बाहर जुटे ग्रामीण)

दुद्धी, स्थानीय। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के पिपराही टोला में बीती रात्री संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में डूबने से एक अधेड़ महिला की मौत हो गई। धनौरा गांव के पिपराही टोला में सोमवार की देर रात्रि करीब साढ़े दस बजे घर के ठीक बगल में स्थित कुंआ में तेज आवाज के साथ कुछ गिरने की आवाज सुन घर के लीग कुएं पर पहुंचे। कुएं के अंदर कोई गिरकर डूब रहा था।आस पास के रहवासियों ने कड़ी मशक्कत कर डूबते को कुंआ से बाहर निकाला तो महिला सीता देवी 45 पत्नी श्यामबिहारी निवासी पिपराही की शिनाख्त हुई। कुएं में डूबने से उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान