सोनभद्र

बिजली के खंभे से टकराकर बाइक सवार युवक की मौत,एक जख्मी

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

स्थानीय थाना क्षेत्र के बीजपुर-मुर्धवा मार्ग पर देवरी गांव के समीप मंगलवार की शाम को बाइक सवार दो युवक बलराम कुमार गोड़(25) पुत्र अमरनाथ गोड़ व राजकुमार गोड़(22) पुत्र रामचंद्र गोड़ निवासीगण आरंगपानी छितवाटोला अनियंत्रित होकर बाइक सहित सड़क किनारे स्थित बिजली के खंभे से टकरा गये। इस हादसे में राजकुमार पुत्र रामचंद्र की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी म्योरपुर में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल युवक को जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहीं ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचानामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हेतु दुद्धी भेज दिया।बताया गया कि दोनों युवक कुछ काम से म्योरपुर आए हुए थे और वहीं से वापस अपने घर आरंगपानी जा रहे थे कि देवरी गांव के समीप अनियंत्रित होकर बाइक सहित बिजली के खंभे से टकरा गये।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार