सोनभद्र

कलश शोभायात्रा के साथ आठ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का हुआ शुभारंभ

दुद्धी, सोनभद्र। धर्म की नगरी दुद्धी में गोपाल भागवत कथा परिवार की अगुवाई में रविवार को आठ दिवसीय श्रीमदभागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर गाजे बाजे के साथ धूमधाम से कलश शोभायात्रा निकाली गई। नगर के श्रीराधा कृष्ण मंदिर से निकली शोभायात्रा में शामिल सैकड़ो श्रद्धालु महिलाएं, पुरुष, बच्चे एवं बच्चियां सिर व हाथों में कलश लेकर पूरे नगर का भ्रमण की।

इस दौरान शोभायात्रा में शामिल मुख्य यजमान प्रमोद कुमार सपत्नीक ने मां काली मंदिर, श्रीसंकट मोचन मंदिर, शिव मंदिर, पंचदेव मंदिर, श्री शनिदेव मंदिर, हनुमान मंदिर, महादेव मंदिर व सूर्य मंदिर आदि मंदिरों पर विधि विधान के साथ पूजन कर, सभी देवताओं का कथा श्रवण हेतु आह्वान किया। आयोजक मंडल के अगुवा कन्हैया अग्रहरि एवं निलेश कुमार ने बताया कि इस आठ दिवसीय कथा का आयोजन प्राचीन महावीर मंदिर में 4 जून से 10 जून तक होगा। जबकि 11 जून को हवन-पूजन व भव्य भंडारा के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी। कथावाचक चित्रकूट धाम से पधारे प्रख्यात विद्वान पं. गोपाल जी महाराज होंगे। श्री अग्रहरि ने नगर के समस्त धर्मावलंबियों एवं श्रद्धालुओं से कथा श्रवण का लाभ लेने की अपील की है। कलश शोभायात्रा में मुख्य रूप से चेयरमैन कमलेश मोहन, चंद्रिका प्रसाद आढ़ती, भोलानाथ आढ़ती, प्रेमचंद आढ़ती, डॉ संजय, चंद्रधर अग्रहरि, कुमार चंदन, धीरेंद्र सिंह, पंकज अग्रहरि, पप्पू सिंह समेत भारी संख्या में लोग शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान