सोनभद्र

ओडिशा ट्रेन हादसे में मृत लोगों को दिया श्रृद्धांजलि

सोनभद्र (विकास द्विवेदी) बीजेपी नेता प्रिया सोनकर के नेतृत्व में शोक में जलाया गया कैंडिल। राबर्ट्सगंज नगर के चाचा नेहरू पार्क में रविवार को भाजपा नेता प्रिया सोनकर के नेतृत्व में महिलाओं ने ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे में मृत लोगों को श्रृद्धांजलि दी। मृत आत्मा की शांति के लिये कैंडिल जलाकर दो मिनट का मौन रखकर शोक संवेदना प्रकट किया। शोक सभा के बाद भाजपा नेत्री प्रिया सोनकर ने कहा कि इस भीषण हादसे से पूरा देश मर्माहत है। हादसे में देश की सबसे बड़ी आपदा प्रबन्धन संस्था एनडीआरएफ एवं एसडीआरएफ को लगाया गया है, जो अपने जी जान से हादसे में घायल यात्रियों को बचाने के प्रयास में लगे हुए है। मनीषा सोनकर ने कहा कि शोक संतप्त परिवार के साथ पुरा देश खड़ा है। इस मौके पर लबली जालान, नीरज यादव, मनसा देवी, बर्खा सोनकर, बिंदु देवी, रूपा देवी, सोनम सोनकर, निशु सोनकर, आदि मौजूद रही।

विधायक ने ट्रेन हादसे में मृतक लोगों को दी श्रृद्धांजलि

सोनभद्र। सदर विधायक भूपेश चौबे ने रविवार को अपने विधान सभा क्षेत्र कार्यालय पर बालासोर ट्रेन दुर्घटना में मृत लोगों के प्रति दो मिनट का शोक संवेदना व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि बालासोर की घटना अत्यंत दुःखद, हृदय विदारक एवं पीड़ादायक बताया है। उनकी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ है। सदर विधायक ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी इस पूरे घटना क्रम को लेकर संवेदनशील है और स्वयं घटना स्थल पर जाकर इस हादसे की समीक्षा कर रहे है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान