सोनभद्र

ईएमएलसी डिपार्टमेंट के प्रशिक्ष पीयूष कुमार के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया

म्योरपुर/सोनभद्र(विकास अग्रहरि)

म्योरपुर।स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को 108 व 102 के ईएमटी व पायलट को लखनऊ से आए हुए ईएमएलसी डिपार्टमेंट के प्रशिक्षक डॉ पीयूष कुमार के द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में इमरजेंसी मेडिकल टेक्निशियन को गंभीर मरीजों को सही तरीके से प्राथमिक उपचार देकर हॉस्पिटल तक कैसे पहुंचाया जाए इस पर विस्तार से समझाया गया।उन्होंने बताया कि 108 व 102 को संचालित करने वाली संस्था ईएमआरआई ग्रीन हेल्थ सर्विस समय-समय पर ईएमटी की आवश्यकता

अनुसार ट्रेनिंग कराती रहती है, ताकि किसी भी आकस्मिक परिस्थिति में गंभीर मरीजों को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके।जिसमें प्रमुख रुप से एंबुलेंस की साफ-सफाई, चालक की वेशभूषा, रिकॉर्ड का रखरखाव, इमरजेंसी ड्रग्स के बारे में, दवाइयों के स्टाक के साथ साथ ऑक्सीजन लगाना तथा मरीज के साथ अच्छा व्यवहार करने व किसी प्रकार का नशा न कर कर एंबुलेंस चलाने के बारे में बताया।उन्होंने यह भी कहा कि 108 की सभी एंबुलेंस हाईवे पर तैनात की गई हैं, जिससे सूचना मिलते ही चंद मिनट में

एंबुलेंस पहुंच जाती है।एंबुलेंस सेवा बिल्कुल निशुल्क होती है इसको 24 घंटे किसी भी आपातकालीन स्थिति में कोई भी व्यक्ति फोन करके बुला सकता है।इस अवसर पर क्वालिटी ऑडिटर सत्यप्रकाश यादव, प्रोजेक्ट मैनेजर संदीप पटेल एवं ईएमटी गुलाबचंद, अनिल कुमार, कलीम आदि मौजूद रहे।

Vikash Agrahari

विकास अग्रहरी सोनभद्र म्योरपुर निवासी है। कम समय मे विकास अग्रहरी आज जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज* बभनी सीएचसी में कचरे में मिली जली दवाएं
Download App