सोनभद्र

सोनाँचल आईटीआई में बांटे गए 135 छात्रों को टैबलेट

मेरे आदर्श हैं मोदी और योगी – कमलेश मोहन

दुद्धी, सोनभद्र– सोनाँचल औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान दुद्धी में तकनीकी शिक्षारत 135 छात्रों को निःशुल्क टैबलेट का वितरण किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमलेश मोहन ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही। मेरे आदर्श प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सूबे के मुख्यमंत्री योगी जी हैं, जिन्होंने देशहित एवं जनकल्याण के लिए अनेकों ऐतिहासिक कार्य किये। जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री शहरी आवास, वैश्विक महामारी करोना में माह में दो बार खाद्यान्न वितरण, यूक्रेन में दोनों देशों के सीजफायर के बीच श्रीलंका भारत पाकिस्तान चीन आदि देशों से नागरिकों की सुरक्षित वतन वापसी, विश्व में भारत की बढ़ते सम्मान से गर्व होता है। उन्होंने कहा कि लाभार्थी छात्र-छात्राएं टैबलेट का सदुपयोग अपने भविष्य को संवारने में करके देश प्रदेश घर परिवार का नाम रौशन युवा करेंगें,ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है l 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का युवाओं को वनों के संरक्षण और पौधरोपण के लिए संकल्प दिलाया जाएगा l विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलामंत्री दिलीप पाण्डेय ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा उज्जवला गैस, देश के प्रगति पथ पर निरंतर हर क्षेत्रों में आगे बढ़ने को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की और युवाओं से देश को आगे बढ़ाने में सरकार का सहयोग करने का आह्वान किया l रामेश्वर प्रसाद राय ने कहा कि युवा तकनीकी शिक्षा का सही उपयोग कर प्रतिभा को निखारे और नित्य विद्यालय आज के जैसे आने की नसीहत दी l भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह नें कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार के ऐतिहासिक कार्य से अर्थव्यवस्था सुदृढ़ हुई है। आज विश्व में भारत आगे चलता है बाकी देश पीछे चलते हैं यह गर्व की बात है l बदलते परिवेश में आज विश्व जगत गुरु की ओर आगे बढ़ रहा है और 2047 तक विकसित देश की सूची में भारत होगा l इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक वंदना श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य विनय कुमार, राकेश कुमार, धीरज जायसवाल, राम नारायण कुशवाहा आदि विद्यालय के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान