सोनभद्र

शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह के नेतृत्व में थाना परिसर में चला स्वच्छता अभियान

शक्तिनगर/सोनभद्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की सख्ती का असर सोनभद्र जिले में भी देखने को मिल रहा है। उसी क्रम मे आज शक्तिनगर थाना परिसर में चला स्वच्छता अभियान। शक्तिनगर एसएचओ राजेश सिंह ने स्वच्छता के प्रति पुलिसकर्मियों को शपथ दिलाकर थाना परिसर व थाने के सामने सफाई अभियान चलाया। राजेश सिंह के नेतृत्व में फावड़ा, खुरपा, झाडू आदि लेकर पूरे परिसर व थाने के सामने सूखी खड़ी घास व झाडिय़ां और गंदगी की सफाई की गयी। सफाई करते हुए पुलिस विभाग जोश व जज्बा के साथ परिसर की सफाई किया। थाना के अंदर वर्षों से जंगल झाड़ से परिसर पटा हुआ था।

वहीँ फरियादियो के बैठने के स्थान पर भी सफाई अभियान चलाया गया। समस्त स्टाफ को आदेश पारित कर बताया गया कि पान मसाला, गुटखा तथा धूम्रपान करते पाये जाने पर दण्डित किया जायेगा। राजेश सिंह ने कहा कि स्वच्छता स्वस्थ रहने के लिए अहम जरूरी है। स्वच्छ रहें व एक पौधा लगाये तभी हम स्वच्छ हवा ले सकते है। हर नागरिक को अपने स्वेच्छा से साफ सफाई पर ध्यान देना चाहिए।स्वच्छता ही जीवन है यह स्वस्थ जीवन का आधार है। इस अवसर पर तमाम पुलिसकर्मी मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान