सोनभद्र

मुख्य अभियंता ने समीक्षा बैठक में ली प्वाइंट टू प्वाइंट प्रगति रिपोर्ट

विधिक कारवाई के साथ प्रशासनिक अधिकारियों के समन्वय से डूब क्षेत्र को खाली कराना प्राथमिकता-इं. हर प्रसाद

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य अभियंता हर प्रसाद मंगलवार को अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार व् सीमांत अग्रवाल के साथ अमवार स्थित परियोजना स्थल पर पहुंचे। कनहर डैम के मुख्य गेट व् राकफिल के कार्यों का स्थलीय दौरा करने के बाद मातहत अभियंताओं व कार्यदायी संस्था के इंजीनियरों के साथ परियोजना प्रगति के बाबत बिन्दुवार समीक्षा किया। विस्थापितों के बाबत पूछे गये सवालों के जबाव उन्होंने बताया कि प्रशासक द्वारा तैयार किये गये सूची में दर्ज विस्थापित परिवारों को विस्थापन पैकेज का लाभ दिया जा रहा है, जो शेष रह गये है, उन्हें प्लाट आवंटित किया जा चुका है। शीघ्र ही उनके खाते में पैकेज राशि कि धनराशी भी भेज दिया जाएगा। इसके अलावा फाइनल सूची तैयार करने के पूर्व डूब क्षेत्र में तीन-तीन बार सर्वे कराकर लोगों का नाम प्रशासक द्वारा सूची में दर्ज किया गया है। इसके बावजूद यदि किसी को लगता है कि उनका नाम भी सूची में दर्ज होना चाहिए, तो ऐसे लोग प्रशासनिक अधिकारीयों के जरिये आवेदन कर इस पर शासन स्तर पर कारवाई करा सकते है। वहां से जो दिशा निर्देश मिलेगा, उसके अनुसार कारवाई की जाएगी। इस दौरान वे संबंधित अधिशासी अभियंता, सहायक अभियन्ताओं के साथ ही कार्यदायी संस्था के नुमाइंदों से कार्य प्रगति की जानकारी लेते रहे। इस दौरान वे कार्यदायी संस्था के नुमाइंदो को चेताया कि इस कार्य में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नही किया जाएगा। इसके पश्चात फील्ड हास्टल में मतहतों के साथ समीक्षा बैठक कर प्वाइंट टू प्वाइंट प्रगति रिपोर्ट की जानकारी ली। डूब क्षेत्र को खाली कराना भी प्राथमिकता में शुमार है। इसके लिए हर विधिक कारवाई के साथ ही प्रशासनिक अधिकारीयों से समन्वय बनाया जा रहा है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता विनोद कुमार, एसपी चौधरी, राम आशीष, सहायक अभियंता संजय गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, आशुतोष मिश्रा, अवर अभियंता, नन्दलाल यादव आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज*
Download App