सोनभद्र

भव्य ढंग से मनाया गया कनहर डैम पंचमुखी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। कनहर डैम के ठीक सामने स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर का स्थापना दिवस भव्य ढंग से मनाया गया। इसके लिए सोमवार से शुरू हुआ अखंड रामायण मंगलवार दोपहर तक चलता रहा। मुख्य अभियंता हर प्रसाद, अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार व् सीमांत अग्रवाल के मौजूदगी में पंचमुखी श्री हनुमान मंदिर सेवा समिति के लोगों ने विधि विधान पूर्वक हवन पूजन करते हुए बांध निर्माण में आने वाले तमाम गतिरोधो को दूर करने की मंगल कामना की।

सेवा समिति से जुड़े योगेश्वर मुनि ने बताया कि आठ वर्ष पूर्व कनहर बांध के निर्माण पर आई संकट से निजात पाने के लिए श्री पंचमुखी हनुमान जी की प्रतिमा रख पूजन शुरू किया गया। तब से परियोजना का निर्माण कार्य निर्बाध रूप से चल रहा है। प्रति वर्ष इस तिथि को भव्य रूप से निर्मित मंदिर का स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर अखंड रामायण के साथ ही महाप्रसाद का वितरण किया जाता है। जिसमे क्षेत्रीय जनता का भरपूर सहयोग के साथ हजारो कि संख्या में लोग महाप्रसाद ग्रहण करते है। इस मौके पर सेवा समिति से जुड़े लोगों के साथ कनहर सिंचाई परियोजना व् कार्यदायी संस्था के तमाम अधिकारी, कर्मचारी व्यवस्था में लगे हुए थे|

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान