सोनभद्र

विस्तारित क्षेत्र में डुडा के द्वारा बनाई जा नाली अधूरा छोड़ने से दुर्घटना का बन रहा सबब

चोपन/सोनभद्र (गुड्डु मिश्रा) चोपन नगर पंचायत अंतर्गत विस्तारित क्षेत्र चोपन गांव में कई महिनों से नाली निर्माण के नाम पर ठेकेदार द्वारा गढ्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है जिससे सड़क पर चलना दुभर हो गया है वहीं आये दिन लोग बाग दुर्घटना का शिकार भी हो जा रहे है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक विस्तारित क्षेत्र में जगह जगह नाली निर्माण कार्य प्रस्तावित है उसी के क्रम में सुकालू मोड़ से रेलवे बंधा तक डुडा से नाली निर्माण कार्य होना है ऐसे में ठेकेदार द्वारा कई महिने पूर्व नाली निर्माण के गढ्ढा खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे लोगों के साथ साथ राहगीरों को आने जाने में काफी फजीहत झेलनी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने विभाग के अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है। नाली निर्माण कार्य दिसंबर 2022 में प्रारंभ हुआ, लेकिन आज भी अधूरा पड़ा है। इस संबंध में लोगों ने नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी से शिकायत भी की थी, लेकिन कोई असर नहीं हुआ। नाली निर्माण न होने से आगामी बरसात के दिनों में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। महज 1 किलोमीटर का काम पांच माह में पूर्ण नहीं कराया जा सका। लोगों ने नवनिर्वाचित चेयरमैन उस्मान अली का इस ओर ध्यान आकृष्ट कराते हुए जल्द से जल्द अधूरे नाली को पूर्ण कराने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार