एसओजी सर्विलांस और मनोज सिंह ने 81 लाख के हेरोइन के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार

सोनभद्र (अरविंद गुप्ता) एसओजी सर्विलांस और मनोज सिंह ने 81 लाख के हेरोइन के साथ 2 आरोपी को किया गिरफ्तार। राबर्ट्सगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 2 आरोपी को 810 ग्राम हेरोईन के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय व क्षेत्राधिकारी सदर महोदय के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज के कुशल नेतृत्व में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी अंकुश व मादक पदार्थ बेचने एवं खरीदने वाले गिरोह के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना राबर्ट्सगंज, एसओजी स्वाट, सर्विलांस टीम सोनभद्र के अथक प्रयास से मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले गैंग के 2 आरोपी को 810 ग्राम हेरोईन के साथ सन बीम स्कूल तिराहा वहद ग्राम बिच्छी से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया तथा मौके से 1 आरोपी फरार हो गया। गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना कोतवाली राबर्ट्सगंज पर मुकदमा अपराध संख्या 298/2023 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। फरार आरोपी की तलाश टीम बनाकर की जा रही है। मुखबिर की सूचना पर क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व मे प्रभारी निरीक्षक राबर्ट्सगंज, एसओजी स्वाट, सर्विलांस टीम द्वारा ग्राम बिच्छी मार्ग पर 2 व्यक्तियों को पकड़ा गया तथा मौके से 1 आरोपी फरार हो गया। पकड़े गये आरोपी के कब्जे से कुल 810 ग्राम हेरोईन (कीमत लगभग इक्यासी लाख रुपये) बरामद किया गया।
पूछताछ करने पर अभियुक्तगण ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, यह गिरोह मादक पदार्थ हेरोइन की तस्करी करता है हेरोईन की बड़ी खेप लखनऊ से लाकर राबर्ट्सगंज व आस पास के क्षेत्रो मे बेचते है । उक्त गिरफ्तार शुदा व्यक्ति वाराणसी की तरफ से आने वाली बस से सन बीम स्कूल तिराहा पर पिट्ठू बैग लेकर उतरे थे तथा मोटर साइकिल सवार वांछित अरुण सोनकर को हेरोइन दे रहे थे कि पुलिस टीम की दबिश से अरुण सोनकर फरार हो गया और राजा सोनी तथा सूरज सोनकर मय हेरोइन के पकड़े गये ।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण
01. राजा सोनी पुत्र जितेन्द्र सोनी, निवासी नई बस्ती, सोनकर कटरा, वार्ड नं0-14 राबर्ट्सगंज
02. सूरज सोनकर पुत्र श्याम सुन्दर, निवासी अम्बेडकर नगर, वार्ड नं0-13, राबर्ट्सगंज, फरार का आरोपी का विवरण
1. अरुण सोनकर पुत्र महेश सोनकर निवासी नई बस्ती राबर्ट्सगंजबरामदगी का विवरण
810 ग्राम हेरोईन (कीमत लगभग 81 लाख)
गिरफ्तार करने वाली टीम
1. क्षेत्राधिकारी सदर आशीष मिश्रा, जनपद सोनभद्र ।
2. प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
3. निरीक्षक राजेश कुमार सिंह, प्रभारी सर्विलांस, जनपद सोनभद्र ।
4. निरीक्षक शेषनाथ पाल प्रभारी एसओजी, जनपद सोनभद्र ।
5. हे0का0जगदीश मौर्या, हे0का0 अतुल सिंह, हे0का0 अमर सिंह, हे0का0 शशिप्रताप सिंह, का0रितेश पटेल, का0 प्रेम प्रकाश चौरसिया, का0 अजीत यादव, का0 सतीश कुमार सिंह स्वाट टीम/एसओजी टीम जनपद सोनभद्र ।
6. हे0का0 सौरभ राय, हे0का0 प्रकाश सिंह, का0 अमित सिंह सर्विलांस टीम जनपद सोनभद्र ।
7. का0 रमेश गोंड़, का0 प्रेम प्रकाश, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र ।
इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक सोनभद्र द्वारा नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया ।



