सोनभद्र

सघन पल्स पोलियो अभियान को लेकर तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक सम्पन्न

एसडीएम ने ली स्वास्थ्य, शिक्षा व विकास विभाग की बैठक

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। दुद्धी क्षेत्र में सघन पल्स पोलियो अभियान 28 मई से शुरू होगा। छह दिवसीय इस अभियान में 96 बूथों पर 58 टीमों द्वारा 32266 से अधिक नौनिहालों को ‘दो बूंद जिंदगी की’ दी जायेगी। इसके लिए रविवार (28 मई) को पोलियो बूथ दिवस का आयोजन होगा। इसमें समूचे दुद्धी तहसील क्षेत्र के गठित बूथों पर पोलियो की खुराक दी जायेगी। बूथ तक न पहुंच पाने वाले बच्चों के लिए 29 मई से घर-घर जाकर पोलियो की खुराक पिलाने का कार्य किया जाएगा। इसके बाद भी अगर कोई बच्चा दवा पीने से वंचित रह गया होगा तो उसे भी निश्चित दिवस पर पोलियो की खुराक दी जा सकेगी
सघन पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए मंगलवार को तहसील सभागार में उपजिलाधिकारी एसपी सिंह की अध्यक्षता में तहसील स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। अभियान के लिए अब तक की गई तैयारियों की जानकारी स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्देशित किया कि माइक्रोप्लान के अनुसार जन्म से लेकर पांच वर्ष तक के चिन्हित समस्त बच्चों का टीका कराएं। ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करें। इसके साथ ही उन्होंने उच्च जोखिम व दूर-दराज के क्षेत्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, प्रवासियों तथा मलिन बस्तियों में विशेष ध्यान देने का निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी बच्चा पोलियो की खुराक लेने से वंचित न रह जाए। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि वह अपने शून्य से पांच साल तक के बच्चों को हर हाल में पोलियो की खुराक अवश्य पिलाएं। इस अवसर पर सीएचसी बभनी के अधीक्षक डॉ फिरोज आबदीन, खंड विकास अधिकारी नीरज त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी श्लेष राम, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र मौर्या, बीसीपीएम सुनीता कुमारी, शैलेश मोहन सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान बोलबम के नारा बा बाबा एक सहारा बा के उदघोष के साथ देवघर के लिए रवाना घर में बिजली का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आया युवक, मौत अगस्त क्रांति और विश्व आदिवासी दिवस पर भाकपा और सहयोगी जनसंगठन का कलेक्ट्रेट मार्च आठ अगस्त को । आकाशीय बिजली की चपेट में आने से ईलाज के दौरान युवक की मौत बाल विवाह की सूचना पर 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन की कारवाई, नाबालिग बालिका का रेस्क्यू पर्यावरण बैंक के संकल्पित अभियान में बीडीओ लालजी शुक्ल ने किया वृहद पौधारोपण, संरक्षण का दिलाया संकल... *डीएवी जोनल स्पोर्ट्स मीट का हुआ भव्य आगाज*
Download App