सोनभद्र

मंदिर में हुई शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, विराट रुद्र महायज्ञ के लिए निकली कलश यात्रा

– प्रतिदिन दिल्ली से आए आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज सुनाएंगे रामकथा

– अंतिम दिन 30 मई को होगा समापन, चलेगा विशाल भंडारा, श्रद्धालु करेंगे प्रसाद ग्रहण

– चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने किया गया है आयोजन

सोनभद्र (राजेश पाठक एड)। चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर धर्म स्थल तपोभूमि परिसर में मंगलवार को वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। साथ ही नौ दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ के लिए कलश यात्रा निकाली गई। जिसका समापन 30 मई को होगा। प्रतिदिन आरती होगी,विशाल भंडारा चलेगा, जिसमें श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
कार्यक्रम के आयोजक भिक्षुक भिखारी जंगली दास दीनबंधु रमाशंकर गिरी जी महाराज ने बताया कि चुर्क स्थित वन रेंज कार्यालय के सामने नवनिर्मित आदि शक्ति सदा शिव मंदिर उपासना स्थल परिसर में आचार्य राधेकृष्ण तिवारी, आचार्य रेवती तिवारी, आचार्य योगेश तिवारी, आचार्य कौशल तिवारी एवं आचार्य रामचंद्र तिवारी के जरिए वैदिक रीति से पूजन अर्चन कर शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा की गई। यहां पर नौ दिवसीय विराट रूद्र महायज्ञ, रामकथा का आयोजन किया गया है। जिसका समापन 30 मई को होगा। मंदिर समिति के संयोजक एडवोकेट सुरेंद्र त्यागी ने बताया कि नवनिर्मित मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही भगवान की झांकी, कलश यात्रा, कलश स्थापना व अग्नि प्रवेश के साथ ही विराट रूद्र महायज्ञ शुरू हो गई। प्रतिदिन दिल्ली से आए आचार्य कृष्ण बिहारी जी महाराज द्वारा रामकथा सुनाई जाएगी। श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन विशाल भंडारा भी चलेगा, ताकि श्रद्धालु कथा श्रवण के साथ ही प्रसाद भी ग्रहण कर सकें। उन्होंने यह भी बताया कि 30 मई को विशाल भंडारे के साथ समापन होगा। भिखारी भोले सेवा ट्रस्ट कसारी रामगढ़ व विराट रूद्र महायज्ञ समिति चुर्क के पदाधिकारी,सदस्य व कार्यकर्ता कार्यक्रम को सफल बनाने में जुट गए हैं। रामचंद्र, रामवृक्ष, रामसूरत,मनोज केशरी, जनरैल सिंह, बच्चालाल जायसवाल, मीरा यादव, अमित कनौजिया, विशाल, विजय सिंह, धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिंह, जितेंद्र गुप्ता, आलोक रावत, बुद्धिराम यादव, गोपाल केशरी, सुभाष मोदनवाल,साध्वी कृष्णावती, मीरा भट्टाचार्य,मुन्नी, सरोज सिंह, कृष्णा, राधा,संगीता, राजकुमारी, लीलावती, हीरावती, निशा, अजय कुमार यादव, रमाशंकर, नसीम कुरैशी, प्रियांशु, आकाश सिंह, अनिल, सौरभ आदित्य सिंह, नरेश कनौजिया आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App