सोनभद्र

कनहर विस्थापित में शेष बचे परिवारों को तत्काल मिले पुनर्वास पैकेज

सीएम योगी को आइपीएफ ने लिखा पत्र

दुद्धी-सोनभद्र। ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र प्रेषित कर प्रशासन द्वारा तय 4143 विस्थापित परिवारों की सूची में से पुनर्वास पैकेज से वंचित 623 शेष बचे परिवारों समेत तकनीकी वजह से अन्य छूटे हुए परिवारों का नाम सूची में दर्ज कर तत्काल पुनर्वास पैकेज देने की मांग की है। प्रेषित पत्र में कहा गया कि 4143 परिवारों की सूची के अलावा तमाम परिवार अभी भी तकनीकी वजहों से प्रशासन की सूची में शामिल नहीं हैं। इसमें प्रमुख रूप से ऐसे परिवार हैं जिनके घर के चारों तरफ पानी रहेगा पर वह डूब नहीं रहे हैं और 1976 के बाद डूब क्षेत्र में बसे हैं। उनके संज्ञान में यह भी लाया गया कि आगामी मानसून में यह पूरा क्षेत्र जलमग्न हो जाएगा, ऐसे में तत्काल विस्थापितों की वाजिब मांगों को हल करने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध प्रेषित पत्र में किया गया है।
प्रेस को जारी बयान में आइपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका एवं तहसील संयोजक शिव प्रसाद गोंड ने कहा कि जो लोग दशकों से इस डूब क्षेत्र में बसे हैं उन्हें मुआवजे से वंचित करना इन विस्थापित परिवारों के साथ घोर अन्याय होगा। विस्थापन से उनकी आजीविका छिन जाएगी, ऐसे में इनके समक्ष आजीविका का गंभीर संकट पैदा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में इस क्षेत्र में बसे सभी परिवारों को पुनर्वास पैकेज दिया जाना चाहिए, इसका आधार 1976 में बनी मूल सूची के बजाय मौजूदा समय में जो भी परिवार डैम निर्माण से प्रभावित हैं उन्हें शासन द्वारा तय पुनर्वास पैकेज मिलना चाहिए। इसके अलावा प्रशासन को चाहिए कि विस्थापितों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार