सोनभद्र

भारत सरकार की संयुक्त लेखा परीक्षा में दुद्धी के होनहारों ने लहराया परचम

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)।

बुलंदियों पर यकीनन यकीन करता हूँ,

मगर मैं पांव के नीचे जमीन रखता हूँ,

तलाश कीजिये हाथों में आप तकदीरें,

मैं तो सिर्फ अपनी मेहनत पर यकीन रखता हूँ।

शायर की ये पंक्तियां दुद्धी नगर के नैसर्गिक रूप से प्रतिभावान उन दो युवकों पर बिल्कुल सटीक बैठती है, जो भारत सरकार द्वारा आयोजित संयुक्त लेखा परीक्षा (एएओ) में अपना दम ख़म दिखाते हुए न सिर्फ परिवार, बल्कि समूचे नगर का नगर का मान बढाया है। अधिवक्ता संतोष कुमार के ज्येष्ठ पुत्र राजीव अग्रहरि ने आल इंडिया में 111वां रैंक, तो सहकारी बैंक के एडीओ से सेवा निवृत्त अमरीश अग्रहरि के पुत्र द्वितीय पुत्र गौरव अग्रहरि ने 842 रैंक हासिल किया है। गौरव अग्रहरि के चाचा कमलेश कमल भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता हैं। महाराष्ट्र में सहायक पोस्ट मास्टर के पद पर कुछ माह पूर्व तैनाती पाने वाले राजीव ने बताया कि इसके पूर्व रेलवे कि परीक्षा व लेखपाल की परीक्षा में भी सफल हुए थे। वही गौरव ने बताया कि उनकी सफलता कि यह पहली सीढ़ी है। दोनों ने अपने माता-पिता व् शिक्षको को इसका श्रेय दिया। अग्रहरि समाज के अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सत्यनारायण सिंह, नन्द लाल अग्रहरि, कमलेश कमल समेत अन्य शुभचिंतको ने दोनों को शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क दूर्घटना में घायलों को उपचार हेतु डीएम व एसपी ने भिजवाया अस्पताल गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे सोन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान सोन संगम की तरफ से कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन कि... डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये हवा हवाई सीएचसी चोपन खुद हुआ बीमार डीएम ने किया पर्यावरण बैंक अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश मुख्यमंत्री आवास योजना: 42 को मिला स्वीकृति पत्र, 31 परिवारों को सौंपी गई पक्के घर की चाबी रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ...
Download App