सोनभद्र

जिला बनाओ को लेकर संघर्ष मोर्चा के के लोगों ने किया प्रदर्शन

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा ने हर शनिवार की तरह जिला बनाओ विकास कराओ को लेकर संघर्ष मोर्चा ने कोर्ट परिसर के मेन गेट पर जिला बनाओ विकास कराओ का नारा देकर प्रदर्शन किया। वक्ताओं में बार अध्यक्ष रामपाल जौहरी ने कहा कि सरकार ने चुनाव में वादा किया था कि सरकार में आते ही दुद्धी को जिला बनाना है। जनपद सोनभद्र के कैमूर पर्वत के दक्षिण भाग जो जिला दुद्धी जिला के लिए प्रस्तावित है, इसके अंतिम छोर की दूरी जिला मुख्यालय से 150 से 200 किलोमीटर है। जनपद को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ व झारखंड की सीमाएं स्पर्श करती हैं। संघर्ष मोर्चा के प्रभु सिंह ने कहा कि दुद्धी तहसील के 305 राजस्व ग्राम 84 तथा नवसृजित ओबरा तहसील के 84 राजस्व ग्राम सम्मलित है। तहसील के अंतर्गत 14 थाना तथा 5 विकास खंड कार्यालय कार्यरत है। आबादी 14 लाख तथा क्षेत्रफल 3380 किलोमीटर है। दुरूह क्षेत्र होने के साथ-साथ यहां प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता है। शासकीय तथा गैर शासकीय राष्ट्रीय स्तर की कई फैक्ट्रियां हैं। देश की विद्युत आवश्यकताओं का 10% उत्पादन इसी क्षेत्र से होता है। शामली में 284, बागपत 287,हापुड़ में 331तथा गौतमबुद्ध नगर में 381 राजस्व ग्राम होने के बाद भी जिले का दर्जा दे दिया गया। अधिवक्ता रामजी पांडेय ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाओ मुद्दा हर सप्ताह शनिवार की तरह यह प्रदर्शन जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
सड़क दूर्घटना में घायलों को उपचार हेतु डीएम व एसपी ने भिजवाया अस्पताल गैंगस्टर एक्ट मे फरार चल रहे आरोपी को जयशंकर राय ने भेजा सलाखो के पीछे सोन नदी में मछली पकड़ने गए मछुआरे पर मगरमच्छ का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान सोन संगम की तरफ से कथा सम्राट प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं काव्य संध्या का आयोजन कि... डीएपी रैंकिंग में लगातार तीसरी बार अव्वल रहा कोन बभनी ने आठवें से तीसरे स्थान पर लगाई छलांग बेहतर स्वास्थ्य सुविधाये हवा हवाई सीएचसी चोपन खुद हुआ बीमार डीएम ने किया पर्यावरण बैंक अभियान का शुभारंभ वृक्षारोपण कर दिया संरक्षण का संदेश मुख्यमंत्री आवास योजना: 42 को मिला स्वीकृति पत्र, 31 परिवारों को सौंपी गई पक्के घर की चाबी रिंहद की बेटी ने मिस टिन डीवा टॉप 10 में आकर क्षेत्र का नाम रोशन किया अनपरा परियोजना के रामलीला मैदान मे श्रावणी मेले के उद्घाटन मे सीजीएम के बोल मेला भारतीय संस्कृति की ...
Download App