सोनभद्र

बंधी में डूबने से दो नाबालिगों की मौत, परिजनों में कोहराम

किशोर ननिहाल आया था घूमने

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के धनौरा गांव के पिपराही टोला में नहाते समय दो नाबालिक बच्चों की बंधी में डूब कर मौत हो गई। धनौरा गांव के पिपराही टोला में सुबह करीब आठ बजे ननिहाल घूमने आया एक लड़का व पिपराही गांव निवासी चचेरे नाना की लड़की खेलते-खेलते घर से करीब दो सौ मीटर की दूरी पर एक बंधी में नहाने चले गए। अपने नाना के घर आये राकेश यादव 12वर्ष पुत्र हृदय नाथ यादव निवासी कोंगा थाना बभनी एवं उषा 12 वर्ष पुत्री गुलाब यादव निवासी पिपराही जुड़वनिया बंधी में नहाते समय दोनों किशोर डूब गये। बंधी के नजदीक निवासी के लोगों ने शव देखा तो अवाक रह गए। घटना की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई। जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद राय, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह मौके पर पहुँचकर बंधी से शव को बाहर निकाल कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
फेसबुक पर महिला को अश्लील प्रस्ताव भेजने वाले आरोपी का पुलिस ने किया चालान आरपीएल 2026 क्रिकेट लीग ब्लेज ब्लास्टर ने 20 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल मे बनाई जगह मुहर्रम पर्व को लेकर कोन थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित, सौहार्द बनाए रखने की अपील म्योरपुर में तीन दिवसीय जन-कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ चेयरमैन कमलेश मोहन ने गिनाई सरकार की उपलब्धिया जहरीले पदार्थ के सेवन से महिला की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का फंदे से लटकते मिला शव पिता ने लगाया हत्या का आरोप चोपन और बीजपुर पुलिस ने 2 शातिर बाइक चोर को 8 चोरी की बाइक के साथ किया गिरफ्तार सफ़ाई कर्मचारी संघ ब्लॉक अध्यक्ष के घर लाखों की चोरी 2027 चुनाव बड़ा ऐलान 40 प्रत्याशियो की पहली सूची जारी अभिषेक शर्मा राबर्ट्सगंज से ठोकेंगे ताल
Download App