सोनभद्र

रोजगार के सवाल पर संयुक्त युवा मोर्चा की देशव्यापी मुहिम का अधिवक्ताओं ने किया समर्थन

सोनभद्र। रोजगार के सवाल पर संयुक्त युवा मोर्चा की देशव्यापी मुहिम का अधिवक्ताओं ने समर्थन किया है। हाल में दिल्ली में 113 युवा संगठनों ने संयुक्त युवा मोर्चा का गठन कर देशव्यापी आंदोलन की घोषणा की है। इस सिलसिले में आज जिला कचेहरी में संयुक्त युवा मोर्चा के प्रतिनिधियों ने अधिवक्ताओं से मुलाकात की। अधिवक्ताओं द्वारा अपील जारी कर संयुक्त युवा मोर्चा की देशव्यापी मुहिम का समर्थन किया। उनके द्वारा जारी अपील में कहा गया कि बेरोजगारी का सवाल आज बेहद चिंताजनक है इसलिए तत्काल इसे हल करने के लिए केंद्र सरकार और उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रभावी कदम उठाना चाहिए। गौरतलब है कि संयुक्त युवा मोर्चा द्वारा पारित संकल्प प्रस्ताव में रोजगार की कानूनी गारंटी, सार्वजनिक क्षेत्र में रिक्त पड़े सभी पदों को समयबद्ध पारदर्शिता के साथ भरने, सरकारी नौकरियों में संविदा व्यवस्था का उन्मूलन, शिक्षा-स्वास्थ्य समेत रेलवे, बैंक, बिजली, कोयला जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र जो अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं, के निजीकरण पर रोक लगाने और रोजगार सृजन व सार्वजनिक क्षेत्र में रिक्त पड़े एक करोड़ पदों को भरने के लिए वित्तीय उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु ऊपरी एक फीसद अति धनिक तबकों पर संपत्ति व उत्तराधिकार कर लगाने जैसे प्रमुख मुद्दे शामिल हैं। अपील पर हस्ताक्षर करने वाले प्रमुख अधिवक्ताओं में पूर्व बार अध्यक्ष अमरनाथ मिश्रा, राजीव कुमार सिंह, रामजन्म सिंह कुशवाहा, सत्य प्रकाश सिंह, रणजीत सिंह कुशवाहा, रामानंद सिंह, मनोज धर, विकास शाक्य, रोशनलाल यादव, पवन कुमार मिश्र, डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष महेन्द्र प्रताप सिंह, अतुल प्रताप सिंह पटेल, शिवजी राय, सुरेश कुमार पाठक, विरेंद्र कुमार चौबे, रविकान्त राय, विमलेश पांडेय, अशोक तिवारी, जितेंद्र कुमार मौर्या आदि शामिल रहे। इस मौके पर संयुक्त युवा मोर्चा के केंद्रीय टीम सदस्य व युवा मंच के प्रदेश संयोजक राजेश सचान मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान