सोनभद्र

हनुमानजी के मुकुट चोरी, श्रद्धालुओं में आक्रोश

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बा के डीसीएफ कालोनी में स्थित शिव मंदिर में स्थापित हनुमानजी के मूर्ति से मुकुट चोरी होने से श्रद्धालुओं में भारी आक्रोश व्याप्त है। डीसीएफ कालोनी निवासी नंदलाल तिवारी, रंजीत सेठ, राकेश श्रीवास्तव, सुभाष गुप्ता सहित अन्य लोगों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि नगर में आये दिन चोरी होती रहती है। लेकिन मंदिर में घुसकर हनुमान जी के मूर्ति से चांदी के मुकुट चोरी होना कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दिया गया है। कस्बा चौकी इंचार्ज सजंय कुमार सिंह ने बताया कि मंदिर का दरवाजे में ताला बंद नहीं था। मामले की पड़ताल जारी है जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान