सोनभद्र

अनपरा 18, दुद्धी, पिपरी व रेनुकूट की 3-3 टेबलों पर होगी गिनती

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय भाऊराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को मतगणना को लेकर तहसीलदार दुद्धी ब्रजेश कुमार वर्मा ने अधीनस्थ अधिकारियों कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। बताया कि नवसृजित नगर पंचायत अनपरा के कुल 18 टेबल पर गिनती किया जाएगा। पिपरी नगर पंचायत की गिनती 3 टेबल , रेनुकूट नगर पंचायत के तीन टेबल, दुद्धी नगर पंचायत के तीन टेबल पर मतगणना किया जाना है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी टेबल पर बैरिकेड किया गया है। पुलिस मय फोर्स मौजूद रहेगी। सभी नगर पंचायत के टेबल अलग अलग लगाएं गए हैं। निरीक्षण के दौरान अधिशासी अधिकारी भारत सिंह व रेनुकूट अधिशासी अधिकारी अपने कर्मचारियों के साथ सभी सुविधाओं को लेकर डटे रहे। वहीँ दुद्धी तहसील में नगर निकाय चुनाव के मतगणना में जाने के लिए पास बनवाने के लिए दुद्धी अनपरा रेनुकूट पिपरी के अध्यक्ष व सभासद उम्मीदवार हलकान दिखाई दिए। 2 बजे तक रेनुकूट व पिपरी के निर्वाचन अधिकारियों के न होने से दोनों नगर पंचायत के उम्मीदवार दूर दराज से आकर तहसील में भटक रहे थे। उम्मीदवार का कहना था कि निर्वाचन अधिकारियों का नही होने से दिनभर भटकना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान