सोनभद्र

राकेश शरण मिश्र (सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र)

सोनभद्र( अरविंद गुप्ता)

सोंनभद्र। सँयुक्त अधिवक्ता महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शरण मिश्र ने बनारस कचहरी को अपने वर्तमान स्थान से अन्यत्र शहर से 25 किलोमीटर दूर ले जाने पर बनारस के अधिवक्ताओ द्वारा इस निर्णय के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन को जायज बताते हुए तत्काल इस पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि बनारस की कचहरी वर्तमान समय मे जिस स्थान पर है उससे बेहतर कोई स्थान नही हो सकता। बनारस शहर के मध्य मे होने के कारण वहां वादकारियों, अधिवक्ताओ एवम न्यायायिक अधिकारियों व कर्मचारियों को आने जाने में बहुत ही सुविधा होती है। और शहर से पच्चीस-तीस किलोमीटर दूर जाने पर सभी को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए प्रदेश सरकार को इस तानाशाही पूर्ण निर्णय पत्र तत्काल रोक लगानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बहुत से वरिष्ठ अधिवक्ता ऐसे हैं जो स्वयं कचहरी नही आ पाते और उन्हें उनके घर का कोई सदस्य ही कचहरी छोड़ने जाता हैं। शहर में कचहरी होने के कारण आना जाना बहुत ही सुविधा जनक होता है। साथ ही महिला अधिवक्ताओ को भी शहर से दूर कचहरी ले जाने पर अत्यधिक तकलीफ का सामना करना पड़ेगा।शहर से बाहर जाने पर मुकदमों में गवाही देने वालो को हमेशा उनकी जान का खतरा बना रहेगा।प्रतिदिन हजारों की संख्या में अधिवक्ताओ एवम वादकारियों सहित अधिकारियों व कर्मचारियों के कचहरी आने जाने में सड़क दुर्घटना की संभावना बनी रहेगी ।ऐसे में कचहरी को शहर से बाहर ले जाने का निर्णय पूरी तरह मूर्खतापूर्ण निर्णय माना जाएगा जिस पर जल्द से जल्द रोक लगाया जाना न्याय व जनहित में आवश्यक है। अन्यथा बनारस ही नही बल्कि प्रदेश भर के अधिवक्ता व अधिवक्ता संघ इस अदूरदर्शिता पूर्ण निर्णय का पुरजोर विरोध करने के लिए सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान