सोनभद्र

प्रेक्षक ने मतदान एवं मतगणना स्थल का किया निरीक्षण

दुद्धी, सोनभद्र। निकाय चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर सोमवार को प्रेक्षक डॉ सुनील कुमार वर्मा ने मतदान एवं मतगणना स्थल बीआरडी कालेज व जीजीआईसी का स्थलीय निरीक्षण किया। एसडीएम श्याम प्रताप सिंह व तहसीलदार ब्रजेश वर्मा ने प्रेक्षक डॉ सुनिल कुमार वर्मा को मतगणना की व्यवस्था व मतदान स्थल की तैयारियों से अवगत कराया। 10 मई को मतदान पार्टी रवाना की जाएगी। 11 मई की शाम वापस आकर इन्हीं कमरों के स्ट्रांग रूम में मतपेटी रखी जाएगी। सभी मतपेटी को सील करके रखी जाएगी। इस पूरे स्थान को बैरिकेडिंग करके सुरक्षित किया जाएगा। मतगणना टेबल के पास ही प्रत्याशियों के एजेंट के बैठने की व्यवस्था होगी ताकि वे मतगणना की प्रत्येक गतिविधि को देख सकें। प्रेक्षक डॉ सुनील कुमार वर्मा ने जीजीआईसी में होने वाले मतदान स्थल पर सिलसिले वार सभी कक्षो का निरीक्षण किया। इस दौरान सीओ दद्दन प्रसाद, कोतवाल सुभाष रॉय, कस्बा चौकी इंचार्ज सजंय सिंह, दरोगा इनामुल हक्क मय फोर्स मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार