सोनभद्र

रैपिड एक्शन फोर्स और पुलिस ने किया पैदल मार्च

दुद्धी, सोनभद्र। सोमवार को निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरा करने में जुटी हुई है। पुलिस और आरएएफ ने संयुक्त रुप से पैदल मार्च किया। दुद्धी नगर में सीओ दद्दन प्रसाद गौड़ और कोतवाल सुभाष चन्द्र रॉय की अगुवाई में पुलिस फोर्स ने पैदल मार्च किया। स्थानीय पुलिस व रैपिड एक्शन फोर्स ने कस्बे में पैदल गश्त किया जो थाना परिसर से शुरू होकर माँ काली मंदिर, अमवार मोड़, श्री संकट मोचन तिराहा, तहसील मोड़, म्योरपुर मोड़, रामनगर, बस स्टैंड होते हुए वापस थाने पहुंचकर संपन्न हुआ। पैदल मार्च का उद्देश्य निकाय चुनाव से पहले नागरिकों को शांति व्यवस्था कायम रखने व असामाजिक तत्वों से शक्ति से निपटने की चेतावनी देना रहा। इस दौरान कस्बा चौकी इंचार्ज सजंय सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार