सोनभद्र

आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने ओबरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए सपा उम्मीदवार चांदनी को दिया समर्थन

ओबरा, सोनभद्र। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) ने ओबरा नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए समाजसेवी रमेश यादव द्वारा समर्थित समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार चांदनी को समर्थन दिया है। आइपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि मजदूर व कर्मचारी बाहुल्य ओबरा नगर पंचायत में बिजली कर्मचारियों और संविदा श्रमिकों पर भयंकर दमन ढहाने वाली भाजपा का चुनाव में हारना जरूरी है। इसके साथ ही आइपीएफ ने इस चुनाव में यहां संविदा कर्मियों को विनियमित करने, पावर सेक्टर के निजीकरण पर रोक लगाने, बिजली कर्मचारियों पर लादे गए मुकदमों व दमन की कार्रवाई बंद करने, शिक्षा-स्वास्थ्य व रोजगार जैसे मुद्दों को उठाने का फैसला किया है। कहा कि भाजपा को चुनाव में हराना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि भाजपा की सरकार में नगर निकायों में विकास अवरूद्ध हो गया है। ऐसी स्थिति में भाजपा के विरुद्ध मजबूती से चुनाव लड़ रही सपा उम्मीदवार को समर्थन देने का फैसला लिया है और मजदूरों, कर्मचारियों और आम जनता से सपा प्रत्याशी चांदनी को वोट देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
*तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ ट्रक को ओवरटेक करते समय बाइक सवार को बचाने में खाई में गिरी कार बीजपुर पुलिस की बड़ी कारवाई धारा 14(1) उ0प्र0 गैंगस्टर एक्ट के तहत 8.50 लाख मूल्य का ट्रक वाहन किया ... रेणुकूट के व्यापारीगणों का जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र रेनुकूट नगर पंचायत के द्वारा नहीं बनाये जाने से... अनपरा नगर पंचायत सो रहा कुम्भकर्णी नींद मालवीय नगर मे बरसात मे बढ़ा मच्छरो का प्रकोप फागिंग का छिड़काव... अनपरा मे चेहल्लुम का जुलूस मे अयूब नायला के बोल चेहल्लुम सहनशीलता न्याय और समानता को मजबूत करने का अ... डीएवी ज़ोनल खेल प्रतियोगिता का दूसरा दिनः विभिन्न खेलों का सफल आयोजन, विजेताओं को सम्मान
Download App