सोनभद्र

प्रभारी एवं राज्यमंत्री ने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में वोट की अपील की

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस.अंसारी)। जनपद के प्रभारी एवं राज्यमंत्री रविन्द्र जायसवाल शुक्रवार की शाम तहसील मुख्यालय के व्यापारी, प्रबुद्ध वर्ग के अलावा स्वजातीय बन्धुओं के साथ अलग अलग बैठक में भाग लिया। इसके पश्चात नगर मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च करते हुए नगरवासियों से भाजपा प्रत्याशी कमलेश मोहन में पक्ष में मतदान करने की अपील की।

शाम करीब पांच बजे तहसील मुख्यालय पहुंचे प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल का काफिला सबसे पहले रविन्द्र जायसवाल के आवास पर रुका,जहां स्वजातीय बन्धुओं ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनसे गुप्तगू करने के बाद स्टांप व निबन्ध मंत्री का कारवा एक निजी लाज में आयोजित पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ व्यापारियों व प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के बीच पहुंचा। यहां उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों की उपलब्धियां गिनाया। करीब तीस मिनट के भाषण के दौरान मुख्यमंत्री योगी के भावनाओं को उनके बीच रखते हुए लोगों से ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की। इसके पश्चात क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़ व स्थानीय कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के साथ राज्यमंत्री पैदल मार्च करते हुए नगरवासियों से पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस मौके पर निवर्तमान चेयरमैन राजकुमार अग्रहरि, चुनाव संयोजक रामेश्वर राय, प्रभारी अरविन्द पाण्डेय, मनोज सिंह बबलू, दिलीप पाण्डेय, मनीष जायसवाल समेत तमाम लोग उपस्थित रहे।

सपा नेता भाजपा में हुआ शामिल

स्थानीय नगर निकाय में चेयरमैन पद के निर्दल प्रत्याशी के रूप में किस्मत आजमा रहे सपा नेता अवधेश जायसवाल भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन करते हुए भाजपा में शामिल हुए। पार्टी पदाधिकारियों द्वारा मुख्य चौक पर उनका स्वागत किया गया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान