अग्रवाल मार्केट व हाईडील कॉलोनी की जनता को हर घर हुवा बिजली संयोजन -सावित्री देवी
चोपन सोनभद्र (अरविंद गुप्ता)

बिजली लगवाने के लिये शासन प्रशासन से मांग करने पर लम्बे समय बाद समस्या से मिली निजात*
सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के चोपन आदर्श नगर पंचायत चोपन के अग्रवाल मार्केट वार्ड स013 व हाईडील कॉलोनी वार्ड स03 के लोगो को कई वर्षों से नया विद्युत कनेक्शन नही मिल पा रहा था जिसको लेकर आय दिन परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था कोई भी इस जन सरोकार से जुड़े मामले का सुध नहीं ले रहा था की यह निदान हो लेकिन एक दिन जन सरोकार से जुड़े उक्त प्रकरण को संज्ञान में लेते हुये सावित्री देवी अध्यक्ष महिला सुरक्षा एवं सेवा ट्रस्ट व्दारा पत्र स0-03 / शिकायत /2023 दिनांक 13/04/2023 को मुख्यमंत्री जी व विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों को मेल व पत्राचार किया गया था जिसके बाद संज्ञान में लेते हुये कार्यालय मुख्य अभियन्ता वितरण मो०गुलाम मुस्तफा के पंत्राक स० 1024 / मु०अ०मि० / क्षे०मि० दिनांक 20/04/2023 व्दारा अधीक्षण अभियन्ता

वि०वि०मण्डल सोनभद्र को एक सप्ताह में कार्यावाही हेतु निदेर्शित किया गया था जिसके बाद अधीक्षण अभियन्ता वि० वि० मण्डल सोनभद्र व्दारा पंत्राक स0-700/ वि०वि०म०सोनभद्र दिनांक 20/04/2023 को अधिशासी अभियन्ता वि०वि०ख० पिपरी को विभागीय नियमानुसार कार्यवाही हेतु निदेशित किया गया था जिसके बाद उपखण्ड अधिकारी ओबरा आशीष शुक्ला के पत्रांक स0-5449/ वि०वि० उ० ख० ओबरा दिनांक 24/04/2023 को अधिशासी अभियन्ता वि०वि०ख पिपरी को अग्रवाल मार्केट वार्ड स013 व

हाईडील कॉलोनी वार्ड स०-3 में जनहीत व आवश्यक सेवा को ध्यान में रखते हुये सावित्री देवी के प्रार्थना पत्र के मांग पर नये कनेक्शन देने हेतु उचित दिशा निर्देश कि मांग किया था जिसको संज्ञान में लेते हुये अधिशासी अभियन्ता वि०वि० ख०पिपरी व्दारा 26/04/2023 को उक्त पत्रांक पर ही वि०वि०उ० ख० ओबरा को न०प० के हाउस टैक्स व पानी के टैक्स के आधार पर आवश्यक कार्यवाही किये जाने की अनुमति प्रदान किया जिसके बाद चोपन महोदय व्दारा रिर्पोट लगाया गया।जिसके बाद वर्षो से बिना विद्युत कनेक्शन के रह रहे वार्ड 03 व वार्ड 13 की जनता जो परेशान थी इस बड़े सहयोग के बाद सभी घर में विद्युत कनेक्शन लगाते हुये मीटर लग गया जिसके बाद स्थानीय जनता में सावित्री देवी को लेकर ख़ुशी जाहिर की और कहा की हम सब की यह समस्या का निजात के लिये आज तक कोई आगे नहीं आ रहा था सबने यही कहा यह काम नहीं हो सकता है लेकिन आपने नामुमकिन कार्य को कर दिखाया जिसकी जितनी तारीफ़ किया जाये कम होगा।विद्युत संयोजन कविता देवी,गीता, मधु कुमारी, मनोज कुमार, मिना, मीरा, मुनक्का, संगीता, शशि देवी, सुमन देवी, पिंकी,प्रेम कुमार, अनीता मौर्या, सूरज कुमार, मीनू देवी, संतरा यादव, सविता यादव, संगीता देवी का किया गया।




