सोनभद्र

रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए अजय राय को ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट ने दिया समर्थन

रेणुकूट, सोनभद्र। आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट (आइपीएफ) ने रेणुकूट नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अजय राय को समर्थन दिया है। आइपीएफ के जिला संयोजक कृपा शंकर पनिका ने जारी बयान में कहा कि रेनकूट नगर पंचायत क्षेत्र में मजदूरों की बाहुल्यता हैं ज्यादातर मजदूर झुग्गियों में रहते हैं जहां बेहद खराब स्थितियों में उन्हें अपना जीवन गुजारना पड़ता हैं। इन झुग्गियों को अवैध बता उत्पीड़न होता है। मौजूदा और इसके पूर्व के पदाधिकारियों ने इन झुग्गियों को नियमित करने जैसी न्यूनतम मांग को भी कभी नहीं उठाया। आइपीएफ ने यहां मजदूरों को नियमित करने व न्यूनतम मजदूरी में वृद्धि करने से लेकर, पेयजल आपूर्ति, 100 बेड का सरकारी अस्पताल, राजकीय महाविद्यालय, पर्यावरण की रक्षा जैसे जन मुद्दों को लेकर अभियान चलाया है। हमारी इस मुहिम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रत्याशी अजय राय का समर्थन भी रहा है और इस चुनाव में भी वे इन जन मुद्दों को उठा रहे हैं। इसलिए आइपीएफ ने जन मुद्दों को उठाने वाले प्रत्याशी का समर्थन देने का फैसला किया है। ऐसे में आइपीएफ ने मजदूरों, कर्मचारियों, व्यापारियों और आम नागरिकों से अजय राय को वोट देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
आकाशीय बिजली के चपेट में आने से तीन महिलाएं गंभीर गोबर-गोमूत्र से तैयार जैविक उत्पादों की जानकारी, एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन ने किसानों को किया जागरूक किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा
Download App