सोनभद्र

जोराम पहाड़ी के पास पेड़ से लटकर युवक ने किया आत्महत्या

विंढमगंज /सोनभद्र (राम आशीष यादव)

विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोम से सट्टा जोरमा पहाड़ी से लगभग 500 मीटर दूर पलाश के पेड़ से संतोष कुमार उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र गुलाब निवासी गिधिया थाना कोन का शव एक पलाश के पेड़ में फंदे के सहारे लटकता हुआ ग्रामीणों द्वारा देखे जाने पर मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने शव को फंदे से उतार पंचनामा कराने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह जोरूखाड़ ग्राम पंचायत में ग्रामीणों ने जोरमा पहाड़ी से सटे पलाश के जंगल में एक व्यक्ति का शव लटकता देख हल्ला हो गया। गांव में जैसे ही फांसी के फंदे पर एक व्यक्ति को झूलने की बात पर लोग उस और दौड़े जहां पर बोम गांव निवासी कमलेश पुत्र राम वृक्ष ने बताया कि मृतक मेरा साला है मेरे घर शादी में आया था जो की मेरे घर से बरात देखने कह कर निकला था सुबह पता चलता है कि वह जोरमा पहाड़ी के नीचे पलाश के पेड़ में ही फांसी के फंदे के सहारे झूल रहा है। सूचना पर पहुंचे थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार गुप्ता ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कराने के पश्चात अंत्य परीक्षण हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा तथा कहा कि परिजनों के द्वारा तहरीर मिलने पर जांच करने के उपरांत समुचित विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार