सोनभद्र

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत, दूसरा घायल युवक ट्रामा सेंटर हुआ रिफर

दुद्धी, सोनभद्र। विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरुखाड़ गांव में सोमवार की देर शाम ट्रक के चपेट में आने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। विंढमगंज थाना के जोरुखाड़ गांव में ट्रक के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में ग्रामीणों ने एम्बुलेंस से जितेंद्र 20 पुत्र रामकेश्वर, बीरेंद्र 20 पुत्र जयकृत दोनों निवासी जोरुखाड़ को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी लाया गया। जहाँ चिकित्सकों ने जितेंद्र की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक जितेन्द्र को एम्बुलेंस से ले जाते समय बीच रास्ते मे ही मौत हो गई। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीँ गंभीर रूप से घायल युवक बीरेंद्र की नाजुक हालत को देखते हुए ट्रामा सेंटर के लिए रिफर कर दिया जहाँ इलाज चल रहा है।
जोरुखाड़ ग्राम प्रधान विमल यादव ने बताया घायल युवक बीरेंद्र की शादी बारह मई को झारखंड के गढ़वा जिले के रंका में बारात जाना था। दोनों युवक घर से वैवाहिक कार्यक्रम को लेकर दुद्धी बाजार से सामना लेकर घर गए। उसके बाद शाम ढलते ही परिजनों से बाइक लेकर गांव में निकले ही थे कि सड़क के मेन रोड पर विंढमगंज से दुद्धी की ओर जा रही ट्रक के चपेट में आ गए। हादसे की सूचना मिलते ही गांव में सनसनी हो गई। घटना स्थल से ग्रामीणों की मदद से विंढमगंज पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य दुद्धी पहुँचाया। जहाँ इलाज के दौरान एक युवक जितेंद्र की मौत हो गई। वहीँ बीरेंद्र का इलाज ट्रामा सेंटर में हो रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार