सोनभद्र

प्रदीप सिंह चंदेल ने प्रत्याशियो के साथ मीटिंग कर कहा कानून का करे पालन किसी को धमकाया तो होंगे सलाखो के पीछे

पिपरी/सोनभद्र (जी के मदान/रामकुमार गुप्ता) प्रदीप सिंह चंदेल ने प्रत्याशियो के साथ मीटिंग कर कहा कानून का करे पालन किसी को धमकाया तो होंगे सलाखो के पीछे। रेणुकूट चौकी परिसर में निकाय चुनाव को लेकर पिपरी और रेणुकूट नगर पंचायत के प्रत्याशियो के साथ पिपरी क्षेत्राधिकारी प्रदीप सिंह चंदेल ने बैठक किया। उन्हे कानून का पाठ पढ़ाया। प्रत्याशियो को कानून का पाठ पढ़ाते हुये कहा कि कोई भी प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन ना करे। किसी प्रकार की गड़बड़ी और प्रलोभन आदि की यदि शिकायत मिलती है तो प्रत्याशी के खिलाफ सख्त कारवाई की जायेगी।

प्रत्याशियो के चुनाव में शराब बाटने पर भी प्रदीप सिंह चंदेल ने सख्त हिदायत देते हुए कहा कि यदि किसी प्रत्याशी ने ऐसा किया तो उसकी खैर नही। कानून का पाठ पढ़ाते हुये कहा कि आदर्श आचार संहिता के दायरे मे रहकर चुनाव प्रचार करे। सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट और किसी प्रकार का वोटरो को प्रलोभन देने की किसी प्रत्याशी ने कोशिश की तो उसके खिलाफ आदर्श आचार संहिता के तहत मुकदमा दर्ज किया जायेगा। उन्होने कहा कि चुनाव प्रचार शांति एवं सौहार्दपूर्ण माहौल मे करे। अत्यधिक भीड़, जलूस निकालने पर कारवाई की जायेगी। चुनाव के दौरान अगर किसी ने फिजा खराब करने की कोशिश की तो सख्त कारवाई की जायेगी। इस अवसर पर पिपरी एसएचओ दिनेश पांडेय, रेणुकूट चौकी इंचार्ज शिव कुमार सिंह, नगर पंचायत प्रत्याशी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार