सोनभद्र

अमवार डैम किनारे बालू के अवैध भंडारण करने की सूचना निकली फर्जी

सरकार की ड्रीम प्रोजेक्ट का कार्य बारिश के दिनों में भी नहीं होगा बंद

कार्यदायी संस्था द्वारा बारिश में कार्य करने के लिए अधिकृत तौर पर एकत्र किया बालू

दुद्धी, सोनभद्र (एम.एस. अंसारी)। कनहर सिंचाई परियोजना के मुख्य बांध के समीप बालू का अवैध रूप से भंडारण की शिकायत मिलने पर बुधवार को अपर जिलाधिकारी सहदेव मिश्रा खनन विभाग के अधिकारीयों के साथ मौके का जायजा लिया। एकत्र बालू का नापी कराने के बाबत इस बाबत कंपनी के नुमाइंदो से पूछताछ कर भंडारण से संबंधित पत्रावली को तलब किया।
एडीएम श्री मिश्रा ने बताया कि कनहर डैम किनारे बालू के अवैध भंडारण करने की सूचना पूरी तरह से फर्जी है। मौके की जांच में ज्ञात हुआ कि निर्माणाधीन कनहर परियोजना के निर्माण कार्य के लिए कार्यदायी संस्था द्वारा उसे बारिश में कार्य करने के लिए अधिकृत तौर पर एकत्र किया जा रहा है। जिससे सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट को तय समय सीमा के अंदर तैयार किया जा सके। इसके लिए आवश्यक दिशा निर्देश पुर्वाधिकारियों एवं शासन द्वारा दिया गया है। मौके पर मिले बालू की नापी कराई गई है। कंपनी के मौजूद नुमाइंदो को समस्त पत्रावली के साथ मुख्यालय पर तलब किया गया है। यदि कही कुछ गड़बड़ी मिली, तो संबंधित लोगों के खिलाफ कारवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार