सोनभद्र

उत्कृष्ट रहा एबीआईसी, रेणुकूट का हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षा परिणाम

रेणुकूट।(सोनभद्र)
जी.के.मदान
हिण्डाल्को द्वारा संचालित आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज, रेणुकूट का हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षा-2023 का परीक्षाफल शत-प्रतिशत रहा। हाईस्कूल परीक्षा में 407 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में, 33 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में व 3 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। वहीं इण्टरमीडिएट परीक्षा में 491 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में व 18 विद्यार्थी द्वितीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
हाईस्कूल परीक्षा में विद्यालय की छात्रा अमीना खातून ने 93.16 प्रतिशत अंकों के साथ जिले में दसवां व विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र आशीष कुमार सिंह ने 90.66 प्रतिशत व छात्रा आस्था उपाध्याय ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में क्रमशः द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इण्टरमीडिएट परीक्षा में विद्यालय में गणित वर्ग में छात्रा रिचा सिंह ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, छात्रा उत्सव श्रीवास्तव ने 91.80 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा छात्रा प्रतीक्षा केसरी ने 91.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान सुनिश्चित किया।
जीव विज्ञान वर्ग में छात्रा सोनम यादव 84.80 प्रतिशत अंक पाकर प्रथम स्थान, आरती यादव 84.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर साथ द्वितीय तथा छात्रा अंकिता 84 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।
वाणिज्य वर्ग में छात्रा वर्षा खड़का ने 88.80 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, अर्पिता सिंह ने 84.40 अंक प्राप्त कर द्वितीय व गुड़िया सिंह ने 83.60 प्रतिशत अंक पाकर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
मानविकी वर्ग में छात्रा प्रिया यादव ने 87 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम, राजश्री कुमारी ने 86.60 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय तथा छात्रा अक्षिता गुप्ता व निधि शर्मा ने 86.20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान सुनिश्चित किया।
इस परीक्षा परिणाम के लिए सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को हिण्डाल्को के मुखिया एन. नागेश, मानव संसाधन प्रमुख जसबीर सिंह, विद्यालय प्रबन्धक वनीता वासनिक के साथ प्रधानाचार्य दयानन्द शुक्ल व उप-प्रधानाचार्य विजय भागवत पाटिल ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान बीजपुर थाना परिसर में 'मिशन शक्ति केंद्र' का शिलान्यास,महिलाओं और बालिकाओं को मिलेगी त्वरित सहायता गैंगस्टर एक्ट मे कुर्क 7 हाईवा ट्रको को कोर्ट ने अवमुक्त करने का जिलाधिकारी सोनभद्र को दिया आदेश सर्पदंश से बुजुर्ग महिला की मौत, घर मे मचा कोहराम अनपरा पुलिस ने फरार चल रहे 2 वारंटी को किया गिरफ्तार भीषण गर्मी में राहत की मिसाल: सनातन जनभावना समिति ने शुरू किया नि:शुल्क शीतल जल प्याऊ तेल भराने को लेकर पेट्रोल पंप पर बवाल, चार आरोपी गिरफ्तार
Download App