सोनभद्र

डीआईजी मिर्जापुर मण्डल द्वारा थाना चोपन का किया गया वार्षिक निरीक्षण

चोपन/ सोनभद्र (गुड्डू मिश्रा)

मंगलवार को डी आई जी मिर्जापुर मण्डल आर.पी.सिंह द्वारा चोपन थाने का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान सर्वप्रथम पुलिस द्वारा डीआईजी आर. पी सिंह को सलामी दी गयी तत्पश्चात सम्पूर्ण थाना परिसर का भ्रमण करते हुए कार्यालय, हवालात, शस्त्रागार, कंम्यूटर कक्ष, मेस, बैरक, महिला हेल्पडेस्क, ड्यूटी रजिस्टर आदि का निरीक्षण किया गया एवं सम्पूर्ण परिसर को साफ व स्वच्छ रखने एवं कार्यालय के अभिलेखों अपराध रजिस्टर, आगंतुक रजिस्टर, त्योहार रजिस्टर, भूमि विवाद रजिस्टर को बेहतर व अद्यावधिक करते हुए व्यवस्थित रखरखाव हेतु प्रभारी निरीक्षक चोपन को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया ।

इसके अतिरिक्त थाना क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब, मादक पदार्थों, पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने, नक्सली संचरण पर रोकथाम हेतु समय-समय पर प्रभावी कॉम्बिंग करने हेतु सम्बंधित थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत को निर्देशित किया गया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह, नगर क्षेत्राधिकारी राहुल पाण्डेय, अपराध निरिक्षिक कृष्ण औतार सिंह,सब इंस्पेक्टर नवनीत चौरसिया आदि मौजूद रहे |

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
चेचिस और बाइक की जोरदार टक्कर, बाइक चालक की मौके पर मौत तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस