सोनभद्र

नामांकन के अंतिम दिन गाड़ियों से पटा रहा टीसीडी क्रीड़ांगन

नगर निकाय चुनाव में अंतिम दिन रही सर्वाधिक भीड़

दुद्धी, सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया में सोमवार को तहसील मुख्यालय पर सर्वाधिक भीड़ देखने को मिली। टाउन क्लब के खेल मैदान चारपहिया वाहनों से पूरी तरह लबरेज रहा। रेनुकूट, अनपरा और पिपरी नगर पंचायत से नामांकन करने पहुंचे प्रत्याशी व उनके समर्थकों को अपनी वाहन पार्क करने और नामांकन उपरांत वाहन निकालने में घंटों की मशक्कत करनी पड़ी। नामांकन समाप्ति तिथि के एक दिन पूर्व सत्तासीन पार्टी द्वारा अपने प्रत्याशियों की सूची सार्वजनिक करने के बाद अंतिम दिन उनके प्रत्याशियों की नामांकन करने की बहुलता रही। रही सही कोर कसर दुद्धी तहसील मुख्याल पहुंचे सपा के जिलाध्यक्ष का लाव लश्कर और बसपा के जिलास्तरीय पदाधिकारियों की हुजूम की गाड़ियों ने पूरा कर दिया। पूरे क्रीड़ांगन में वाहनों का महाकुम्भ देखने को मिला। पार्किंग व एग्जिट करते समय गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान