सोनभद्र

नामांकन के अंतिम दिन 27 चैयरमैन और 120 सभासद उम्मीदवारों के पर्चे दाखिल

दुद्धी, सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को को अनपरा, पिपरी, रेणुकूट एवं दुद्धी नगर पंचायत के लिए चेयरमैन पद के लिए कुल 27 एवं विभिन्न वार्डों के कुल 120 सभासद उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। अनपरा से अध्यक्ष पद हेतु 13, सभासद के लिए 45, रेनुकूट अध्यक्ष के लिए 5, सभासद के लिए 25, पिपरी से अध्यक्ष पद हेतु 04, सभासद हेतु 16, दुद्धी 04 एवं सभासद 34 लोगों ने नामांकन पत्र जमा कर अपनी दावेदारी ठोकी है। रेनुकूट अध्यक्ष पद के लिए रामनारायण निर्दल, निशा सिंह बीजेपी, प्रतिमा सिंह, अजय कुमार रॉय निर्दल, रामकुमार जायसवाल निर्दल दुद्धी से अवधेश पुत्र पल्टन निर्दल, अवधेश कुमार पुत्र स्व0 लक्ष्मी नारायण निर्दल, कमलेश मोहन पुत्र स्व सीतेश कुमार भाजपा, अब्दुल खालिक पुत्र अब्दुल अजीज बसपा, पिपरी से दिग्विजय सिंह भाजपा, आफताब, अहमद निर्दल, प्रवीण पांडेय निर्दल, सावित्री सिंह निर्दल अनपरा से सत्यांश शेखर निर्दल, तुसली राम निर्दल, ज्योति प्रकाश कांग्रेस, सुमित निर्दल,किमुनि राज शाह निर्दल, कैलाश सिंह सिंधी भाजपा, नागेंद्र निर्दल, अंजनी यादव निर्दल, उदय भारती निर्दल, रामशकल वर्मा निर्दल, प्रशांत कुमार सिंह सपा, राजेश कुमार चौरसिया निर्दल, इम्तियाज शेख निर्दल ने नामांकन पत्र दाखिल किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान