सोनभद्र

दुद्धी में कमल खिलाने को बेताब भाजपाई, नामांकन में उमड़ी ऐतिहासिक भीड़

दुद्धी, सोनभद्र। नगर पंचायत दुद्धी में इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं में व्यापक लहर देखने को मिल रही है। सोमवार को भाजपा चेयरमैन प्रत्याशी कमलेश मोहन के नामांकन में नगरवासियों की उमड़ी ऐतिहासिक भीड़ ने बहुत कुछ साफ कर दिया है। आमजन के रुझान से भाजपा गदगद है और उसे नगर में पहली बार कमल खिलने की व्यापक उम्मीद जाग उठी है। पार्टी ने इस बार साफ सुथरी छवि के समाजसेवी कमलेश मोहन को अपना प्रत्याशी बनाया है। जिनकी पैठ कमोबेश हर समाज में मानी जा रही है। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक रामदुलार गोंड़, चुनाव प्रभारी अरविंद पांडेय और संयोजक रामेश्वर राय की अगुवाई में चेयरमैन प्रत्याशी कमलेश समेत सभी ग्यारह वार्ड के सभासद प्रत्याशी नामांकन के पूर्व नगर भ्रमण कर मां काली मंदिर, श्री संकट मोचन मंदिर व शिवाला मंदिर पर दर्शन पूजन के उपरांत आमजन का आशीर्वाद लेते हुए नामांकन दाखिल किया।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान