सोनभद्र

पृथ्वी दिवस पर छात्र/छात्राओं ने लिया हरित शपथ

रेणुकूट (सोनभद्र) जी.के.मदान

आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेणुकूट में ईको क्लब द्वारा सोमवार, दिनांक 24 अप्रैल को पृथ्वी दिवस के अवसर पर एक संक्षिप्त कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ईको क्लब प्रभारी, श्रीमती सोमा जोशी ने छात्र/छात्राओं को पृथ्वी दिवस की जानकारी दी। पर्यावरणीय चेतना को जन-जनत तक पहुंचाने के लिए श्रीमती ज्येाति मिश्रा के निर्देशन में छात्रों द्वारा वसुधा गीत प्रस्तुत किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दयानन्द शुक्ल ने पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं देते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया तो वहीं विद्यालय के उप-प्रधानाचार्य श्री विजय भागवत पाटिल ने पृथ्वी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए प्राकृतिक सम्पदाओं के संरक्षण के विषय में छात्र/छात्राओं को जागरुक किया। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य, शिक्षक/शिक्षिकायें तथा छात्र/छात्राओं सहित विद्यालय परिवार के सभी सदस्यों ने हरित शपथ ग्रहण किया।

Arvind Gupta

अरविंद गुप्ता पन्नूगंज निवासी है। कुछ कर गुजरने की ललक के कारण कम समय मे ही अरविंद गुप्ता जिले की पत्रकारिता मे एक जाना पहचाना नाम है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
करकच्छी गांव में युवक को अर्धनग्न कर गांव में घुमाया जल जीवन मिशन की कार्यदायी संस्था जीवीपीआर ने जल अर्पण कार्यक्रम का किया आयोजन 15 दिनों से खराब पड़ा 16 केवीए का ट्रांसफार्मर, अंधेरे में रात गुजार रहे ग्रामीण गरीब मजलुमो की आवाज बने संदीप मिश्रा जान दे देंगे, जमीन नहीं देंगे विंध्य एक्सप्रेस वे के विरोध में ... आयुष्मान योजना के तहत 5 लाख तक निःशुल्क इलाज की सुविधा पुश्तैनी क्यारी में धान की रोपाई से रोका, एसडीएम से लगाई न्याय की गुहार *तीन दिवसीय जोनल खेल प्रतियोगिता का हुआ भव्य समापन* शांति भंग होने की आंशका में तीन लोगो पर पुलिस ने कसा शिकंजा दो बाइकों की आमने सामने टक्कर तीन घायल ,दो गम्भीर रेफर शिवम संकल्प इंटर कॉलेज , बखरिहवा में छात्र संघ का चुनाव सकुशल संपन्न हुआ
Download App