सोनभद्र

सोनभद्र रायपुर ले जा रहे 12 लाख के गाजा के साथ 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

(ओम प्रकाश गुप्ता/अरविंद गुप्ता) सोनभद्र रायपुर ले जा रहे 12 लाख के गाजा के साथ 2 आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। चंदौली नौगढ़ पुलिस ने बरामद किया 74 किलो गांजा थ्री व्हीलर मे छिपाकर तस्करी करते थे। चंदौली पुलिस अधीक्षक महोदय अंकुर अग्रवाल द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध अंकुश लगाने के क्रम में दिये गये निर्देशानुसार क्षेत्राधिकारी नौगढ़ कृष्ण मुरारी शर्मा के कुशल निर्देशन मे नौगढ़ थानाध्यक्ष अतुल प्रजापति मय पुलिस टीम द्वारा आगामी नगर निकाय चुनाव के दृष्टिगत की जा रही सघन चेकिंग एंव अपराधियों के विरूद्ध अभिसूचना संकलन की कार्यवाही के क्रम में प्राप्त अभिसूचना के आधार पर वहद ग्राम नोनवट तिराहा औरवाटाड नौगढ मार्ग की तरफ से आ रही आटो की चेंकिंग करने पर उक्त आटो से 7 बोरी में कुल 74 किलो 670 ग्राम गांजा बरामद हुआ। 2 अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया। बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर थाना नौगढ़ पर मुकदमा अपराध संख्या 56/2023 आईपीसी की धारा धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट मे अभियोग पंजीकृत कर आरोपी को जेल भेज दिया है। बरामद गाजा की कीमत 12 लाख है।

पकड़े गये आरोपी जितेन्द्र कुमार व जगलाल से पूछताछ मे बताया कि हम लोगो का एक सुंसगठित गिरोह है, हम लोग सस्ते दाम पर बिहार से गाजा खरीदते है और ले जाकर रायपुर सोनभद्र मे उचे दामो पर बेचते है। आज भी हम लोग इसको टेम्पो से लेकर रायपुर जा रहे थे जहां पर एक व्यक्ति मिलता जिसको यह गांजा देते उसका नाम पता हम लोगों को नहीइससे पहले भी हम लोग अपने टैम्पो से कई बार गाजा ले जा चुके है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम
1 जितेन्द्र कुमार पुत्र रामदुलारे निवासी ग्राम रायपुर सोनभद्र
2 जगलाल यादव पुत्र विन्देश्वरी यादव निवासी ग्राम नगहा यादवपुर गोपालगंज बिहार

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
किसी भी दशा में अस्त्र शस्त्र का नही होगा प्रदर्शन-एसडीएम दुद्धी स्वराज साथियों को मिला ग्राम परिवर्तन का मंत्र, चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का शुभारंभ तीन ग्राम पंचायत में हुई बैठक, पात्र लाभार्थियों की सूची पर ग्रामीणों ने लगाई मोहर अमेरिकी नौसेना द्वारा भारतीय वाणिज्य जहाजों पर कायरता पूर्ण हमला और चालक दल के तीन नाविक की मौत पर व... कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सीएम को भेजा ज्ञापन लाखो शिक्षको के भविष्य ... 50 हजार का इनामिया गौ तस्कर मुठभेड़ मे गिरफ्तार छह गौवंश अवैध असलहे बरामद एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत भाजपा कार्यकर्ताओ ने किया वृक्षारोपण हर घर शुद्ध नल जल डाक्यूमेंट्री फिल्म प्रमोशन पर दिग्गज कलाकारों निर्देशकों ने सराहा 12 साल मे सोनभद्र को मिला सिर्फ शोषण और उपेक्षा - रामराज गौड़ सोनभद्र की प्रतिभाओं ने फैशन मंच पर बिखेरा जलवा विजेताओं ने बढ़ाया जिले का मान
Download App