सोनभद्र

सील क्लिनिक संचालित होने की सूचना पर धमके एसडीएम, दुबारा सील

पूर्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील अस्पताल को बिना आदेश खोलने का किया दुस्साहस

नगर पंचायत ईओ ने ठोंका 25 हजार का जुर्माना

प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्यवाई

दुद्धी, सोनभद्र (मु. शमीम अंसारी)। स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को निजी अस्पतालों के खिलाफ प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एक निजी अस्पताल को बंद सील कर जुर्माना लगाया। शिकायतकर्ता के सूचना पर दुद्धी-धनौरा मार्ग पर प्राचीन पोखरा के निकट स्थित अंश अस्पताल पर पहुंचे उपजिलाधिकारी एसपी सिंह ने छापेमारी के दौरान बिना चिकित्सक अस्पताल संचालित होते पाया। जिस पर मौके पर मौजूद सीएचसी के कार्यवाहक अधीक्षक डॉ विनोद सिंह व डॉ मनोज एक्का की टीम ने झोला छाप चिकित्सक धरपकड़ अभियान के नोडल अधिकारी से जिले पर वार्ता कर अस्पताल की ओपीडी, ऑपरेशन थियेटर और वार्ड सीज करते हुए मौके पर मौजूद अवैध हॉस्पिटल संचालन करने वाले कर्मी को नोटिस जारी किया। अस्पताल के बगल में पड़ी मेडिकल वेस्टेज को बिना वेस्ट डिस्पोजल लाइसेंस के करते हुए पाए जाने पर नगर पंचायत के अधिशाषी अधिकारी भारत सिंह ने अपशिष्ट पदार्थ निवारण अधिनियम के तहत 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम का नेतृत्व कर रहे डॉ विनोद सिंह ने बताया कि बिना लाइसेंस संचालित इस अस्पताल को अभी कुछ दिन पूर्व जिला की टीम से आये नोडल अधिकारी द्वारा सील किया गया था। बिना रिओपेन आदेश के अस्पताल संचालक द्वारा सील तोड़ने का दुस्साहस किया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग से वार्ता के उपरांत दुबारा सीलिंग की कार्यवाई कर अस्पताल संबंधी कागजात को तलब किया गया है। इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक दद्दन प्रसाद गौंड, तहसीलदार बृजेश वर्मा, बीपीएम संदीप सिंह व कस्बा इंचार्ज संजय सिंह अपने अधीनस्थ पुलिसकर्मियों के साथ मुस्तैद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान