सोनभद्र

एसडीएम व सीओ ने मतगणना स्थल का मुआयना कर लिया तैयारियों का जायजा

दुद्धी, सोनभद्र (मु.शमीम अंसारी)। उपजिलाधिकारी श्याम प्रताप सिंह ने शुक्रवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी दद्दन प्रसाद गौंड तहसीलदार बृजेश कुमार वर्मा के साथ नगर निकाय चुनाव के मतगणना स्थल का जायजा लिया। भाउराव देवरस राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बनाये जाने वाले स्ट्रांग रूम की आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही मतगणना स्थल के सभी तैयारियों के बाबत मातहत कर्मियों से जानकारी ली। उसे मानक के अनुसार निर्धारित तिथि के पूर्व तैयार करने का सख्त निर्देश दिया। इसके पूर्व उन्होंने निकाय चुनाव से संबंधित सभी तैयारियों की बिन्दुवार समीक्षा की। मतदाता सूची,पर्ची,मतदान स्थल पर बूथ तैयार करने समेत अन्य कार्यो की जिम्मेदारी तय करने के साथ अन्य सभी बिन्दुओं पर बैठक किया। निकाय चुनाव में लापरवाही बरतने वाले कर्मियों की सूची भी तैयार करने का निर्देश दिया। जिससे उनके खिलाफ विभागीय कारवाई की जा सके। इस मौके पर इससे जुड़े सभी कर्मी व अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान