सोनभद्र

चैयरमैन पद के लिए 11 बिक्री 12 जमा, सभासद के लिए 89 बिक्री व 74 नामांकन जमा

दुद्धी, सोनभद्र। नगर निकाय चुनाव के नामांकन के पांचवें दिन शुक्रवार को भी पर्चा खरीदने वालों की होड़ मची रही। अनपरा, पिपरी, रेणुकूट एवं दुद्धी नगर पंचायत के लिए चेयरमैन पद के लिए कुल 11 एवं विभिन्न वार्डों की प्रतिनिधित्व करने के लिए 89 नामांकन पत्रों की बिक्री निर्धारित समय तक की गई। शुक्रवार को अध्यक्ष पद के लिए 12 एवं सभासद के लिए 74 लोगों ने नामांकन कर अपनी प्रबल दावेदारी भी पेश किया।
नगर निकाय चुनाव के लिए शुक्रवार को अध्यक्ष पद हेतु रेनुकूट सभासद के लिए15, पिपरी से अध्यक्ष पद हेतु 01, सभासद हेतु 10, दुद्धी 02 एवं सभासद 09, अनपरा अध्यक्ष पद पर 9 व सभासद के लिए 40 लोगों ने नामांकन पत्र जमा कर अपनी दावेदारी ठोकी है। पांचवा दिन भी तहसील सभागार में बनाये गए विशेष कक्ष से चारो नगर पंचायतों के लिए लोगों ने पर्चा क्रय किये। अनपरा नगर पंचायत के चेयरमैन पद हेतु 5 लोगों ने एवं सभासदी के लिए 31 ने पर्चे खरीदे। इसी तरह दुद्धी में अध्यक्ष पद हेतु 4 व सभासदी के लिए 7 व पिपरी अध्यक्ष के लिए शून्य एवं सभासदी के लिए 05 एवं रेणुकूट अध्यक्ष 2 सभासद हेतु 06 नामांकन पत्रों की बिक्री की गई। पिपरी से अध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी द्वारा अंजनी कुशवाहा व अनपरा नगर पंचायत से आम आदमी पार्टी उम्मीदवार अंगीरा, विशम्भर माले मार्क्सवादी, मु0 आशिफ सुभासपा, सरोज यादव बसपा, नारायण भारती निर्दल, प्रवेश राज सिंह निर्दल, असमुल्लाह निर्दल, अरविंद कुमार केशरी निर्दल, धर्मेंद्र निर्दल वहीँ दुद्धी नगर पंचायत से अनिल कुमार सपत्नीक अनिता देवी के साथ नामांकन पत्र दाखिल किया।

नामांकन स्थल पर पुलिस सक्रिय नही हो पा रही है। जबकि सभी नामांकन कक्ष के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। लेकिन पुलिस कर्मी अपने मोबाइल में बिजी रहते हैं या नामांकन कक्ष से कहीं दूर गप्प करने में जुटे रहते हैं। ऐसे की स्थिति नगर पंचायत अध्यक्ष पिपरी के नामांकन कक्ष के मेन दरवाजे से पुलिस कर्मी घंटो तक गायब देखा गया। इसकी चर्चा लोगो मे बनी रही।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान