सोनभद्र

ईद के चाँद का हुआ दीदार, ईद कल

दुद्धी में नजर आया ईद का चाँद

चाँद नजर आते ही दी लोगों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद

बधाइयों में व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया का जमकर उपयोग

दुद्धी, सोनभद्र। शुक्रवार की शाम ईद के चांद का दीदार होते ही लोग एक-दूसरे को मुबारकबाद देने का सिलसिला शुरू हो गया जो कि ख़ुशी के इज़हार का इंसानी तरीका है। इस साल के तरीकों और संसाधनों में व्यापक बदलाव देखने को मिल रहा है। लोग सामने होने पर मुसाफा (हाथ मिलाकर) और गले लगाकर तो मुबारकबाद दी ही रहे हैं, इसके अलावा व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया का जमकर उपयोग करते हुए एक दूसरे को चांद मुबारक का मैसेज भेज रहे हैं। अकीदतमंदों के लिए यह इस बात का भी सबूत है कि ख़ुदा ने हमारी इबादत क़ुबूल कर ली और हमें ईद का नायाब तोहफा अता किया। लोग अपनी जरूरतों की चीज़ की ख़रीदारी की जुगाड़ में लग गए। बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा है। मानो उन्होंने ख़ुशी का समन्दर पा लिया हो। हर एक अमीर-ग़रीब, बच्चा-बूढ़ा ये सोचता है कि कैसे सुबह हो और नमाज़ अदा की जाए। लोगों के दिल-ओ-दिमाग़ में बार-बार ये ही बात आती है कि ख़ुदा का लाख-लाख शुक्र है कि जो उसने हमें रमज़ान जैसा पाक महीना और रोज़े जैसी बरकत दी है और उन्ही मेहरबानियों का नतीजा ईद है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान