सोनभद्र

दुद्धी नगर में तीन स्थानों पर अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

जामा मस्जिद सहित मकतब जब्बरिया व कादरिया गर्ल्स कॉलेज में सम्पन्न हुई नमाज

ईद की नमाज ईदगाह में 8.30 और जामा मस्जिद में 9 बजे की जाएगी अदा

दुद्धी, सोनभद्र। स्थानीय कस्बे में जुम्मतुल अलविदा की नमाज शुक्रवार को पूरे अकीदत और एहतराम के साथ मुस्लिम समुदाय द्वारा अदा की गई। नगर के जामा मस्जिद के अलावा, मकतब जब्बरिया जूनियर हाईस्कूल व कादरिया गर्ल्स कालेज परिसर जैसे तीन स्थानों पर 2 घंटे तक नमाज चलती रही। इस्लाहुल मुस्लेमीन कमेटी के सचिव हाजी सैय्यद फैजुल्लाह ने बताया कि कस्बे के जामा मस्जिद में 12.30 पर अज़ान दिया गया और एक बजे हाफिज अब्दुल रज्जाक साहब की कयादत में अक़ीदमंदों ने नमाज अदा की। दूसरी नमाज मकतब जब्बरिया जूनियर हाईस्कूल में 1 बजे अजान व 1.30 पर हाफिज तौहीद साहब की इमामत में मुस्लिम बंधुओं ने अदा की। सबसे अंत में कदरिया गर्ल्स कालेज परिसर में 1.15 बजे अजान हुई जबकि 1.45 बजे मौ.शमीमुल कादरी द्वारा रोजेदार व नमाजियों को अलविदा जुमा की नमाज अदा कराई गई। कमेटी के सचिव ने यह भी बताया कि अलविदा नमाज में ही ईद की नमाज भी दो जगहों पर तय करते हुए ईद के दोगाने के मुकर्रर समय को एनाउंस कर दिया गया। ईद की पहली नमाज मकतब जब्बरिया ईदगाह में सुबह 8.30 बजे तथा दूसरी नमाज जामा मस्जिद में 9 बजे पढ़ाई जाएगी। अलविदा जुमा की नमाज के समय पुलिस उपाधीक्षक दद्दन प्रसाद गौड़, तहसीलदार बृजेश वर्मा,
प्रभारी निरीक्षक सुभाष चंद्र राय, इंस्पेक्टर हेमंत कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज संजय सिंह अपने अधीनस्थ सहयोगियों के साथ नगर सहित निमियाडीह, बघाडू, दीघुल आदि स्थानों पर चक्रमण करते रहे।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
तेज रफ्तार टीपर अनियंत्रित होकर पुलिया के नीचे घुसा खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान