सोनभद्र

पिकअप टीपर की भिड़ंत में दो मरे, आधा दर्जन घायल

दुद्धी, सोनभद्र। क्षेत्र के घिवही गेट के समीप मंगलवार की शाम पिकअप व टिपर की हुई भीषण टक्कर में दो लोगो की मौत हो गई,जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायलावस्था में दुद्धी अस्पताल में भर्ती कराए गए है।
जानकारी के अनुसार दुद्धी क्षेत्र के बघाडू गांव निवासी राजनरायन नेताम की लड़की के छेका के लिए परिवार एवं रिश्तेदार के लोग एक पिकअप पर सवार होकर कोन थाना क्षेत्र के तुमिया गांव गए हुए थे। दिन में मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होने के बाद दर्जन भर लोग पिकअप में सवार होकर लौट रहे थे। इस बीच विंढमगंज थाना क्षेत्र के घिवही गेट के समीप दुद्धी की ओर से तेज रफ्तार अनियंत्रित टिपर से उसकी टक्कर हो गई। जिससे उस पर सवार राजनारायण60 वर्ष,बसन्त लाल 40 वर्ष निवासी बघाडू की अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित कर दिया गया। जबकि जयप्रकाश28 वर्ष,बसन्त 26, दयाल सिंह 23,नन्दू28,किस्मतिया 60 निवासीगण धोरपा गंभीर रूप से घायल हो गए है। उन्हें दुद्धी सीएचसी में उपचार चल रहा है।

Related Articles

Back to top button
BREAKING NEWS
खनन अधिकारी ने क्रेशर व्यवसायियों के साथ किया बैठक संजीव त्रिपाठी बने ओबरा विधायक के प्रतिनिधि पुलिस की पहल पर प्रेमी युगल ने मंदिर में लिए सात फेरे रेलवे लाइन की चपेट में आने से अधेड़ की दर्दनाक मौत सेवा संकल्प अभियान में गूंजा जागरूकता का संदेश मिर्जापुर जा रहे 62 लाख गाजा के साथ 3 तस्कर को चोपन पुलिस और एसओजी ने किया गिरफ्तार गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस को मिली सफलता श्रीनिवास पांडेय ने साइबर फ्राड के शिकार व्यक्ति का 39999.58 की धनराशि कराया वापस सेवा संकल्प अभियान में राज्य मंत्री ने कार्यकर्ताओं संग शिव मंदिर में साफ-सफाई कर किया श्रमदान आकाशीय बिजली से बचाव को लाइटनिंग अरेस्टर लगाने पर जीत सिंह खरवार ने जताया मुख्यमंत्री का आभार